देशराजनीति

कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो’ के बाद अब ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ यात्रा होगी शुरू, प्रियंका को मिली अहम जिम्मेदारी 

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की कन्याकुमारी से कश्मीर तक निकाली गई ‘भारत जोड़ो यात्रा’ आगामी 30 जनवरी को पूरी हो रही है। इसके बाद कांग्रेस पार्टी पूरे देश में ‘हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा’ निकालने जा रही है। यह घोषणा बुधवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय माकन ने की। यात्रा के जरिए  कांग्रेस के कार्यकर्ता राहुल गांधी का संदेश घर-घर तक पहुंचाएंगे. इस साल 9 राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं, इसलिए इस यात्रा के काफी मायने निकाले जा रहे हैं.

जानकारी के मुताबिक तीन महीने के इस चुनावी अभियान में कांग्रेस 10 लाख मतदान केंद्रों तक पहुंचेगी और 2.5 लाख ग्राम पंचायतें, 6 लाख गांवों और हर राज्य में जाएगी. इस डोर टू डोर कैंपेन में कांग्रेस कार्यकर्ता मोदी सरकार के खिलाफ कांग्रेस राहुल गांधी का चिट्टी पहुंचाएंगे. प्रियंका गांधी भारत जोड़ो यात्रा के संदेश को फैलाने के लिए हर राज्य की राजधानी में महिला सदस्यों के साथ पैदल मार्च और रैलियों का नेतृत्व करेंगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button