बिल गेट्स की बेटी जेनिफर गेट्स बनने वाली हैं मां
वाशिंगटन: बिल गेट्स और मेलिंडा गेट्स की बेटी जेनिफर गेट्स मां बनने वाली हैं। जेनिफर ने इसकी घोषणा इंस्टाग्राम पर की है। उन्होंने पति नायल नासर के साथ बेबी बंप फ्लॉन्ट वाली तस्वीर शेयर करते हुए अपने इंस्टाग्राम कैप्शन में “थैंक्सफुल” लिखा है। इतना ही नहीं उन्होंने दूध की बोतल और दिल की इमोजी भी साझा की हैं। जानकारी सार्वजनिक होते ही सोशल मीडिया यूजर के साथ उनकी मां ने भी उन्हें बधाई दी है।
मां मेलिंडा ने दी प्रतिक्रिया
मेलिंडा गेट्स अपनी बेटी की प्रेग्नेंसी पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए अपनी खुशी का ठिकाना नहीं रख पाईं। पोस्ट पर कमेंट करते हुए उन्होंने लिखा कि मैं इस नन्हे से मिलने और आप दोनों को माता-पिता बनते देखने के लिए बहुत उत्साहित हूं। साथ ही, खुशखबरी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए डिजाइनर वेरा वैंग ने लिखा, “वाह। एक अद्भुत जोड़ी और आपके नए जुड़ाव के लिए बधाई। मॉडल कार्ली क्लॉस ने भी जोड़े को उनकी खुशखबरी पर बधाई देने के लिए दिल के इमोजी की एक स्ट्रिंग छोड़ी।
मिस्र मूल के घुड़सवार से रचाई थीं शादी
नायल नासर और जेनिफर गेट्स ने करीब पांच साल तक डेटिंग करने के बाद अक्तूबर 2021 में शादी के बंधन में बंधे थे। जेनिफर द्वारा नायेल के प्रस्ताव के बारे में इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा करने के बाद युगल ने 2020 में अपनी सगाई की घोषणा की थी। उनकी शादी न्यूयॉर्क के वेस्टचेस्टर में 142 एकड़ में फैले गेट्स फैमिली फार्म में आयोजित की गई थी। जेनिफर गेट्स के बॉयफ्रेंड नायल नासर मिस्र मूल के अमेरिकी पेशेवर घुड़सवार हैं।