देशमनोरंजन

Cannes 2023: 76वें कान फिल्म फेस्टिवल में अनुष्का शर्मा ने किया डेब्यू, ऑफ शोल्डर गाउन में लगीं बेहद खूबसूरत

नई दिल्ली। अनुष्का शर्मा ने आखिरकार कान महोत्सव में अपना डेब्यू किया। 76वें कान फिल्म फेस्टिवल में उनकी पहली उपस्थिति की तस्वीरें और वीडियो, शुक्रवार शाम को सोशल मीडिया पर  वायरल हुए। इस शाम के लिए उन्होंने उसने रिचर्ड क्विन का बेहद खूबसूरत गाउन सेलेक्ट किया।

कान फेस्टिवल 2023 के आखिरी दिन नजर आईं अनुष्का शर्मा

अनुष्का, जिन्होंने कान फिल्म फेस्टिवल  2023 के आखिरी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। एक्ट्रेस ने लॉरियल के साथी एंबेसडर ईवा लोंगोरिया और एंडी मैकडॉवेल के साथ रेड कारपेट पर वॉक किया। उन्होंने द ओल्ड ओक के प्रीमियर में भाग लिया, जिसका डायरेक्शन दो बार पाल्मे डी’ओर विजेता केन लोच ने किया था।

रिचर्ड क्विन के गाउन में लगीं बेहद प्यारी

अनुष्का इस समय सिनेमा में महिलाओं को सम्मानित करने के लिए कान फिल्म फेस्टिवल 2023 में मौजूद हैं। इस समारोह में उनके साथ अभिनेता केट विंसलेट भी रही। ये मौका अनुष्का को तब मिला जब वो और उनके पति क्रिकेटर विराट कोहली ने दिल्ली में फ्रांसीसी दूतावास में वहां के राजदूत इमैनुएल लेनिन से मुलाकात की थी।

कला में आई थीं नजर

अनुष्का और पति विराट कोहली को इस हफ्ते की शुरुआत में मुंबई हवाई अड्डे पर लंदन के लिए उड़ान भरते हुए देखा गया था। जहां से वह फ्रेंच रिवेरा के लिए फ्लाइट लेते दिखाई दिए। वर्कफ्रंट पर बात करें तो अनुष्का को आखिरी बार ओटीटी की फिल्म कला में देखा गया था। वह एक विशेष कैमियो भूमिका में दिखाई दीं।

इस स्पोर्ट्स बायोपिक में कर रही काम

एक्ट्रेस जल्द ही अपनी अपकमिंग स्पोर्ट्स बायोपिक फिल्म चकदा एक्सप्रेस में दिखाई देंगी। इसका निर्देशन प्रोसित रॉय ने किया है। पूर्व भारतीय क्रिकेटर झूलन गोस्वामी के जीवन पर आधारित, यह एक स्पोर्ट्स बायोपिक है, जो विशेष रूप से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button