धरासू- यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर कार खाई में गिरी, 5 की मौत

धरासू- यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर कार खाई में गिरी, 5 की मौत

उत्तरकाशी। धरासू- यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक कार उत्तरकाशी से बड़कोट की ओर जा रही थी। जैसी ही  कार ब्रह्मखाल के समीप  पहुंची चालक कार से अपना नियंत्रित खो बैठा और वह  गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना पर ग्रामीण और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया और खाई में से दो महिलाओं और 3 पुरुषों के शव बरामद किए, जबकी एक घायल महिला को अस्पताल पहुँचाया। सभी कार सवार स्थानीय निवासी बताए जा रहे हैं।  इधर मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने  उत्तरकाशी जिले के  ब्रह्मखाल के समीप हुई वाहन दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री ने दुर्घटना की मजिस्ट्रीयल जांच कराने के साथ ही मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रूपये की सहायता सहायता देने के अधिकारियों को निर्देश दिये है। धामी ने दुर्घटना में घायल  महिला के निशुल्क उपचार की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिये हैं।।

editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *