देश

आज दिल्ली के सीएम केजरीवाल का जन्मदिन, जानिए अरविंद से जुड़ी दिलचस्प बातें

नई दिल्ली, अरविंद केजरीवाल भारतीय राजनीतिज्ञ और सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में पहचाने जाते हैं। अरविंद केजरीवाल का जन्म 16 अगस्त 1968 को हुआ था। वो आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री हैं। उनका जन्म हरियाणा के एक गांव में हुआ था।

बचपन से ही पढ़ाई में होशियार थे। अरविंद केजरीवाल को पहले ही प्रयास में आईआईटी खड़गपुर में प्रवेश मिल गया था। मैकेनिकल इंजीनियरिंग करने के बाद टाटा स्टील कंपनी में जॉब की। कुछ ही समय के बाद उन्होंने टाटा की नौकरी छोड़ यूपीएससी की तैयारी शुरू कर दी। 1993 में यूपीएससी की परीक्षा पास कर भारतीय राजस्व सेवा में शामिल हुए। 

राशन कार्ड घोटाले को किया उजागर

अरविंद केजरीवाल सामाजिक सेवक के रूप में भी जानें जाते हैं। उन्होंने 1999 में नकली राशन कार्ड घोटाले को उजागर किया था। साथ ही परिवर्तन नामक आंदोलन की शुरुआत की। सामाजिक कार्यों की तरफ ज्यादा रुझान होने के चलते नौकरी से इस्तीफा दे दिया और 2006 में पब्लिक कॉज रिसर्च फाउंडेशन की स्थापना की।

लगातार तीन बार सीएम रहने का बनाया रिकॉर्ड

अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के सीएम के रूप में लगातार तीसरी बार शपथ ली है। लगातार तीन बार सीएम बनने के शीला दीक्षित के रिकॉर्ड की बराबरी कर की। बता दें कि शीला दीक्षित से ज्यादा समय तक शासन करने का रिकॉर्ड भी अरविंद केजरीवाल के नाम पर है। 

केजरीवाल ने की है लव मैरिज

केजरीवाल और सुनीता की पहली मुलाकात नागपुर स्थित राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी में हुई थी। दोनों ने भारतीय राजस्व सेवा की परीक्षा पास करने के ट्रेन के लिए गए थे। दोनों में नजदीकियां बढ़ी और प्यार परवान चढ़ गया। साल 1995 में अरविंद केजरीवाल से विवाह कर लिया। आज उनके दो बच्चे, बेटी हर्षिता और बेटा पुलकित केजरीवाल है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button