Uncategorizedउत्तराखण्डराजनीति

पुष्कर सिंह धामी आज उत्तराखंड के 12 वें मुख्यमंत्री की लेंगे शपथ

पुष्कर सिंह धामी आज उत्तराखंड के 12 वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उत्तराखंड के 12वें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के शपथग्रहण समारोह में उपस्थित रहेंगे। तीनों दिग्गजों की मौजूदगी में राज्यपाल ले. जनरल गुरमीत सिंह (रि.) पुष्कर सिंह धामी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उत्तराखंड के 12वें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के शपथग्रहण समारोह में उपस्थित रहेंगे। तीनों दिग्गजों की मौजूदगी में राज्यपाल ले. जनरल गुरमीत सिंह (रि.) पुष्कर सिंह धामी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। 

इस मेगा इवेंट में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर समेत भाजपा शासित सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के आने की पूरी संभावना है। साथ ही सभी केंद्रीय मंत्रियों को भी शपथग्रहण समारोह में बुलाया गया है। इसी समारोह में धामी के मंत्रियों को भी शपथ दिलाई जा सकती है। पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री व प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने प्रदेश पार्टी मुख्यालय में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में यह जानकारी दी। 

गौतम ने कहा कि विधानसभा चुनाव में भाजपा ने ऐतिहासिक जीत हासिल की। उत्तराखंड में भाजपा ने लगातार दूसरी बार सरकार बनाकर इतिहास रचा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button