आईपीएल में गुजरात ने मुंबई को 62 रन से हराया, लगातार दूसरी बार खेलेगी फाइनल

नई दिल्ली। गुजरात टाइटन्स (GT) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच आईपीएल 2023 का क्वालीफायर-2 मैच खेला जा रहा है। अहमदाबाद में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस के सामने 233 रन बनाए। शुभमन गिल ने 60 गेंद पर 129 रन की पारी खेली। साईं सुदर्शन रिटायर्ड आउट हुए। सुदर्शन ने 43 रन बनाए। हार्दिक ने 28 रन की तेज पारी खेली। राशिद खान ने 5 रन बनाए। साहा ने 18 रन का योगदान दिया। आकाश मधवाल और पीयूष चावला को एक-एक विकेट मिला।
आज का मुकाबला जीतने वाली टीम फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) से भिड़ेगी। मुंबई और गुजरात के बीच इस सीजन दो मुकाबले हुए हैं। दोनों ने एक-एक बार जीत हासिल की है।
आईपीएल के इतिहास में मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटन्स के बीच 3 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें 2 बार मुंबई ने तो 1 बार गुजरात ने बाजी मारी है। पांच बार की चैंपियन मुंबई ने इस सीजन पिछले 8 मैच में 6 में से जीत हासिल की है।
सभी में टीम का स्कोर 180 से ज्यादा रहा है। साथ ही पांच बार 200 से ज्यादा का लक्ष्य चेज करते हुए हासिल किया है। वहीं, गुजरात ने घर में 7 मुकाबले खेले हैं। इनमें से 4 में जीत हासिल की है तो 3 में उसे हार का सामना करना पड़ा है।
गुजरात टाइटन्स: शुभमन गिल, ऋद्धिमान साहा, हार्दिक पंड्या, डेविड मिलर, जॉश लिटिल, राहुल तेवतिया, राशिद ख़ान, नूर अहमद, मोहित शर्मा, मोहम्मद शमी, साई किशोर
मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), इशान किशन (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, , टिम डेविड, जेसन बेहरनडॉर्फ, पीयूष चावला, क्रिस जॉर्डन, कुमार कार्तिकेय, आकाश मधवाल