देश

अलग कमरे में सोने से पति-पत्नी को मिलते हैं कई लाभ, जानकर होंगे हैरान

अक्सर आपने लोगों को ऐसा कहते सुना होगा कि शादी के बाद पति-पत्नी जितना करीब रहें, उनके बीच में प्यार उतना ज्यादा होता है। लोगों का ये भी कहना होता है कि पति-पत्नी को हमेशा एक साथ ही सोना चाहिए। पर, क्या आप जानते हैं कि अगर पति-पत्नी अलग-अलग सोते हैं तो इससे उन्हें काफी लाभ होता है।

खबर आगे पढ़ने से पहले ये जान लें कि अगर कोई कपल अलग सोता है तो उसमें कुछ गलत नहीं है। कई बार अलग सोना कपल की जिंदगी में और खुशियां भर देता है। 2017 में हुआ नेशनल स्लीप फाउंडेशन का सर्वे कहता है कि 4 में से 1 जोड़ा अलग-अलग बेड्स पर सोता है। इससे पहले 2012 में बेटर स्लीप को लेकर एक रिसर्च हुई थी। जिसमें दावा किया गया था कि जो पति-पत्नी अलग-अलग सोते हैं, उनको कई तरह के फायदे होते हैं। आइए आपको भी इन फायदों से रूबरू कराते हैं।

नहीं होती नींद डिस्टर्ब

कई बार लोग अपने पार्टनर के खर्राटों की आवाज से सो नहीं पाते। ऐसे में अलग सोना ही बेहतर ऑप्शन है। अगर आप भी अपने पार्टनर की आदतों से परेशान हैं तो अलग सो कर अपनी नींद पूरी कर सकते हैं। जब नींद पूरी रहेगी तो आपका स्वास्थ भी अच्छा रहेगा।

बेहतर रहेगा रिलेशनशिप

कुछ समय की दूरी के बाद आपके रिश्ते में और प्यार बढ़ेगा। अगर आप अपने पार्टनर से नाराज हैं तो अलग सोने से आपका गुस्सा भी ठंडा हो जाएगा क्योंकि किसी भी रिश्ते में फिजिकल इंटिमेसी के साथ-साथ इमोशनल इंटिमेसी भी काफी जरूरी होती है।

खुद के लिए मिलता है समय 

कई बार अपनी प्राइवेसी को लेकर कपल्स में झगड़ा होता है। ऐसे में अगर आप अलग सोएंगे तो आपको और आपके पार्टनर को खुद के लिए भी समय मिलेगा।

कई तरह के बॉडी इश्यूज से मिलेगा छुटकारा

कई बार बेड पर सही स्पेस ना मिलने की वजह से बॉडी इश्यू होने लगते हैं। ऐसे में बॉडी पॉजिटिविटी के लिए भी अलग सोना काफी जरूरी है। कई बार देखा गया है कि महिलाएं अपने शरीर को लेकर थोड़ी असहज होती हैं। रात में अकेले सोने से उनका कांफिडेंस भी बूस्ट होता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button