Uncategorizedउत्तराखण्डमनोरंजन
सिंगर जुबिन नौटियाल सीढ़ियों से गिरे, पसली और सिर में भी आई गंभीर चोट
मुंबई। पॉपुलर सिंगर जुबिन नौटियाल एक्सीडेंट में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक ये हादसा गुरुवार की सुबह हुआ था। उन्हें मुंबई स्थित एक अस्पताल ले जाया गया है। हादसे में सिंगर की कोहनी और रिब्स में फ्रैक्चर आया है। हालांकि बिल्डिंग की सीढ़ियों से उतरते वक्त गिरने से उनके सिर में भी चोट आई है। जानकारी के मुताबिक हादसे में घायल होने के बाद जुबिन के दायीं बांह का ऑपरेशन किया जाएगा। डॉक्टरों ने उन्हें दायीं बांह का इस्तेमाल ना करने की सलाह दी है।
जुबिन नौटियाल बॉलीवुड के फेमस और यूथ के बीच सबसे पसंदीदा सिंगर्स में से एक हैं। उनके साथ हुए हादसे की खबर के बाद उनके फैंस भी निराश हो गए हैं और उनके जल्दी ठीक होने की कामना कर रहे हैं। हाल ही में जुबिन का नया गाना ‘तू सामने आए’ रिलीज हुआ है।