Uncategorizedदेशधर्म-संस्कृति

भाद्रपद मास प्रारंभ, गणेश चतुर्थी, जन्माष्टमी सहित इस मास पड़ेंगे ये व्रत त्योहार

नई दिल्ली: हिंदू पंचांग के अनुसार, 12 अगस्त को सुबह 7 बजकर 5 मिनट से सावन मास समाप्त हो गया है। इसके साथ ही भाद्रपद का माह शुरू हो गया है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार, भादो मास चातुर्मास का दूसरा माह है। इस माल में काफी खास व्रत त्योहार पड़ रहे हैं। भाद्रपद मास में श्री​कृष्ण जन्माष्टमी (Janmashtami), गणेश चतुर्थी, राधा अष्टमी, अनंत चतुर्दशी, कजरी तीज, भाद्रपद अमावस्या, भाद्रपद पूर्णिमा, मासिक शिवरात्रि, प्रदोष व्रत जैसे व्रत त्योहार पड़ रहे हैं। भाद्रपद मास 10 सितंबर तक रहेंगे। इसके साथ ही 10 सितंबर से पितरों को समर्पित पितृ पक्ष प्रारंभ हो जाएंगे। इस दौरान पितरों का तर्पण और पिंडदान करना शुभ होगा। जानिए भाद्रपद में पड़ने वाले सभी व्रत त्योहारों के बारे में।

भाद्रपद 2022 व्रत और त्योहार

12 अगस्त 2022, शुक्रवार- भाद्रपद माह प्रारंभ, कृष्ण पक्ष प्रतिपदा तिथि

14 अगस्त 2022, रविवार- कजरी तीज, बूढ़ी तीज या सातुड़ी तीज

15 अगस्त 2022, सोमवार- बहुला चतुर्थी, संकष्टी चतुर्थी व्रत

17 अगस्त 2022, बुधवार- सिंह संक्रांति

18 अगस्त 2022, गुरुवार- श्री​कृष्ण जन्माष्टमी

23 अगस्त 2022, मंगलवार- अजा एकादशी

24 अगस्त 2022,बुधवार- प्रदोष व्रत

25 अगस्त 2022, गुरुवार- मासिक शिवरात्रि

27 अगस्त 2022, भाद्रपद अमावस्या

28 अगस्त 2022, रविवार- भाद्रपद शुक्ल पक्ष प्रारंभ

30 अगस्त 2022, मंगलवार- हरतालिका तीज

31 अगस्त 2022, बुधवार- गणेश चतुर्थी

1​ सितंबर 2022, गुरुवार- ऋषि पंचमी

04 सितंबर 2022, रविवार- राधा अष्टमी

06 सितंबर 2022, मंगलवार- परिवर्तिनी एकादशी

08 सितंबर 2022, गुरुवार- प्रदोष व्रत, ओणम

09 सितंबर 2022, शुक्रवार- अनंत चतुर्दशी, गणेश विसर्जन

10 सितंबर 2022, शनिवार- भाद्रपद पूर्णिमा व्रत, पितृ पक्ष प्रारंभ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button