Uncategorizedउत्तराखण्डराजनीति

उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने सुनीं जनता की समस्याएं

आज सोमेश्वर विधानसभा से विधायक और वर्तमान में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ताकुला मंडल के ताकुला, बसौली गांव पहुंची जहाँ कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया, इस दौरान मंत्री रेखा आर्य ने सभी माताओं, बहनों, कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया, मेरे द्वारा सभी को आश्वस्त कराया गया कि क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं का समाधान अवश्य किया जायेगा। सडक, स्वास्थ्य, रोजगार, शिक्षा को लेकर कई प्रस्ताव साशन को भेजे जा चुके हैं जिनपर जल्द ही कार्य शुरू होंगे।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि वह सोमेश्वर की बेटी हैं ऐसे में उनका क्षेत्र से विशेष लगाव है, क्षेत्र के विकास कार्य कराना ही उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता ने उन्हें हर चुनाव में अपना भरपूर प्यार व सम्मान दिया है जिसकी वह आजीवन आभारी रहेंगी।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष भूपाल सिंह रावत, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रताप सिंह नेगी, मंडल महामंत्री प्रदीप नगरकोटी, जगदीश डंगवाल, मंडल उपाध्यक्ष दिनेश लोहनी, मंडल उपाध्यक्ष बलवंत रावत, मंडल मंत्री कुंदन सिंह, युवा मोर्चा अध्यक्ष योगेश बिष्ट, युवा मोर्चा महामंत्री विजय वर्मा, प्रधान संगठन अध्यक्ष वीरेंद्र बिष्ट, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष आशीष भाकुनी, सोशल मीडिया प्रभारी मदन बिष्ट, दीपा भाकुनी, भगवती डंगवाल, रेवती देवी, पूर्व प्रधान गंगा पांडेय सहित स्थानीय जनता एवं देवतुल्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button