Uncategorizedराजनीतिविदेश

नेपाल में नई सरकार चुनने के लिए मतदान शुरू

काठमांडो/नई दिल्ली। नेपाल में आज राष्ट्रीय और प्रांतीय सरकारें चुनने के लिए मतदान जारी है। संघीय संसद की 275 और सात प्रांतों में विधानसभाओं की 550 सीटों  के लिए भारी संख्या में लोग वोटिंग कर रहे हैं। करीब 1.79 करोड़ मतदाता स्थानीय समयानुसार रविवार सुबह सात बजे से मतदान कर रहे हैं। यह मतदान शाम पांच बजे तक होगा। इस दौरान संघीय संसद के कुल 275 सदस्यों में से 165 का चुनाव प्रत्यक्ष मतदान के जरिये होगा, जबकि शेष 110 को आनुपातिक मत प्रणाली से चुना जाएगा। इसी तरह प्रांतीय विधानसभाओं के कुल 550 सदस्यों में से 330 का चुनाव प्रत्यक्ष मतदान से होगा, जबकि 220 का आनुपातिक मत प्रणाली से चुने जाएंगे। मतदान समाप्त होते ही मतगणना और नतीजे आने शुरू हो जाएंगे, हालांकि अंतिम परिणाम आने में करीब एक सप्ताह का समय लग सकता है।  

नेपाल की चुनावी राजनीति पर करीबी नजर रखने वाले विश्लेषकों का मानना है कि इसबार भी त्रिशंकु सरकार ही बनेगी। मोटे तौर राष्ट्रीय स्तर पर स्थिर सरकार के गठन की उम्मीदें कम ही हैं, क्योंकि बीते डेढ़ दशक से राजनीतिक अस्थिरता से जूझ रहे नेपाल में इस बार भी चुनावों में किसी दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिलता दिख रहा है। हालांकि, चुनाव पूर्व हुए कई सर्वेक्षणों में दावा किया जा रहा है कि राष्ट्रीय स्तर पर सत्तारूढ़ गठबंधन की वापसी तय है।

राष्ट्रीय व प्रांतीय चुनाव के लिए 5,907 उम्मीदवार मैदान में हैं। करीब 2,412 उम्मीदवार संसदीय चुनाव लड़ रहे हैं, जिनमें से 867 निर्दलीय हैं। मतदान को निर्बाध बनाने के लिए 22,000 से अधिक मतदान केंद्र बनाए गए हैं। नेपाल के चुनाव आयोग ने देश के 77 जिलों में चुनाव के लिए 2,76,000 कर्मचारियों व करीब तीन लाख सुरक्षाकर्मियों को को चुनावी ड्यूटी पर तैनात किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button