Uncategorizedदेशमनोरंजन

11 महीने की बेटी को छोड़ करियर बनाने मुंबई आई थीं शुभांगी अत्रे, पति ने इस बात के लिए किया था मना

.सीरियल ‘भाभी जी घर हैं’ में अंगूरी का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री शुभांगी अत्रे किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। शुभांगी आज के समय में टीवी इंडस्ट्री का पॉपुलर चेहरा है, जिन्हें लाखों लोग फॉलो करते हैं। शुभांगी का जन्म 11 अप्रैल 1981 को मध्य प्रदेश के खूबसूरत से शहर पचमढ़ी में हुआ था। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई भी इसी शहर से की और फिर वह अपनी ग्रेजुएशन करने के लिए इंदौर आ गईं। शुभांगी हमेशा से ही एक टीवी एक्ट्रेस बनना चाहती थीं लेकिन मनोरंजन जगत में उनकी शुरुआत काफी अलग तरीके से हुई। आइए शुभांगी अत्रे के 41वें जन्मदिन के मौके पर हम आपको अभिनेत्री की लाइफ से जुड़ी कुछ जानकारी देते हैं।

शादी के बाद एक्टिंग की दुनिया में रखा कदम
शुभांगी अत्रे ने साल 2007 में बिजनेसमैन पीयूष पुरी से शादी की थी। शुभांगी का ससुराल मध्य प्रदेश में है लेकिन वह अपने पति के साथ पुणे में रहती थीं। यहीं पर शुभांगी कुछ समय बाद मां भी बनीं। शुभांगी की बेटी का नाम आशी है। शुभांगी हमेशा से एक एक्ट्रेस बनना चाहती थीं और इसी वजह से उन्होंने मां बनने के बाद एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने का फैसला लिया। शुभांगी ने जब टीवी में डेब्यू किया था, तब उनकी बेटी महज 11 महीने की थी और वह अपनी बेटी को पुणे छोड़कर मुंबई आई थीं। लेकिन कुछ समय बाद ही शुभांगी अपने पति पीयूश और बेटी के साथ मुंबई में ही रहने लगी थीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button