Uncategorizedउत्तराखण्डराजनीति

उत्तराखण्ड कांग्रेस अध्यक्ष के मीडिया सलाहकार बने अमरजीत सिंह

देहरादून। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करन माहरा ने अमरजीत सिंह को अपना राजनीतिक /मीडिया/ सोशल मीडिया सलाहकार नियुक्त किया है ।  महरा ने उनसे अपेक्षा की है कि वे पूर्व की भाँति पार्टी के लिए लगातार कार्य करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि अमरजीत सिंह पूर्व में भी सोशल मीडिया के साथ साथ पूर्व अध्यक्ष यशपाल आर्य, प्रीतम सिह एवं गणेश गादियाल के साथ भी सोशल मीडिया का काम बहुत ही समर्पित भाव से करते रहे हैं।  विगत विधानसभा चुनाव में भी अमजीत सिंह ने सोशल मीडिया के माध्यम से पार्टी को मजबूती प्रदान करने का काम किया। उनके सहयोग से पार्टी को निरंतर लाभ मिलता रहेगा।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सगठन मथुरा दत्त जोशी ने  कहा कि अमरजीत सिंह पूर्व में भी पार्टी के महत्वपूर्ण पदों में रहे हैं। आने वाले समय में पार्टी को उनके अनुभवों का लाभ मिलेगा।महामंत्री संगठन विजय उपाध्यक्ष,  पूरन सिंह रावत,  महामंत्री नवीन जोशी, मीडिया पेनेलिलिस्ट गरिमा महरा दसौनी, सुवर्णा पॉल, मनीष  नागपाल, याकूब सिद्धिकी, विशाल मौर्या ने भी अमरजीत सिंह को बधाई दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button