देशराजनीति

Assembly Election Result 2022 : यूपी-उत्तराखंड में BJP बंपर जीत की ओर, पंजाब में AAP का जलवा

नई दिल्ली। पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के वोटों की गिनती जारी है। यूपी में भाजपा एक बार फिर सरकार बनाती दिख रही है। रुझानों में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिला है। उत्तराखंड में भी भाजपा वापसी करती दिख रही है। वहीं, पंजाब में आम आदमी पार्टी की झाड़ू चली है। गोवा और मणिपुर में भाजपा बहुमत की ओर है।

Assembly Election Results 2022 Live Updates

05.25 PM: मणिपुर में भाजपा 29 सीटों, जदयू और एनपीपी सात-सात, एनपीएफ पांच, कांग्रेस चार और निर्दलीय प्रत्याशी तीन सीट पर आगे

05.22 PM: गोवा की 40 में से 38 सीटों के नतीजे आए। भाजपा ने 20, कांग्रेस ने 9, निर्दलीय उम्मीदवारों ने तीन सीटें जीती

05.15 PM: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर शहर से एक लाख से ज्यादा वोटों से जीते

05.05 PM: आज उत्तराखंड की जनता ने स्पष्ट कर दिया है और उनके समर्थन से राज्य में दो-तिहाई से भाजपा की जो सरकार बनी है, वह इस बात का प्रमाण है कि लोगों ने भाजपा को तरजीह दी है। लोगों ने आशीर्वाद देकर भाजपा की सरकार बनाई है: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

04.40 PM: जो लोग तुष्टीकरण की राजनीति करते थे उन्हें मुंहतोड़ जवाब मिला है, मेरे विश्वास की प्रचंड जीत हुई है। जिस तरह से योगी जी ने इसे आत्मसात किया मुझे लगता है कि इससे अच्छी सरकार नहीं हो सकती। आज मैं सिर्फ एक ही नारा दूंगी हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई सब के सब हैं भाजपाई: अपर्णा यादव

04.35 PM: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खटीमा से चुनाव हारे, पूर्व सीएम हरीश रावत लालकुआं से हारे

03.08 PM: पंजाब में यह बहुत बड़ा इंकलाब है। पंजाब में बड़ी-बड़ी कुर्सियां हिल गईं। सुखबीर सिंह बादल, कैप्टन अमरिंदर सिंह, चरणजीत सिंह चन्नी, प्रकाश सिंह बादल, नवजोत सिंह सिद्धू, बिक्रम सिंह मजीठिया हार गए। यह बहुत बड़ा इंकलाब है: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल

03.05 PM: अमृतसर पूर्व से शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया 14,408 मतों के अंतर से हार गए।

02.38 PM: बड़े बादल हार गए, सुखबीर बादल जलालाबाद से हार गए। कैप्टन साहब पटियाला से हार गए। सिद्धू और मजीठिया दोनों हार रहे हैं। चन्नी साहब दोनों सीटों पर हार गए: भगवंत मान

02.37 PM: विरोधी पार्टियों के नेताओं ने अरविंद केजरीवाल और मुझपर निजी टिप्पणी की, गलत शब्दों का इस्तेमाल किया। उनकी शब्दावली उन्हें मुबारक हो। उन्हें माफ कर दीजिए, लेकिन आगे से सबको पंजाब के पौने तीन करोड़ पंजाबियों की इज्जत करनी पड़ेगी : भगवंत मान

02.26 PM: कोरटालिम से निर्दलीय उम्मीदवार मैनुअल वाज और कर्टोरिम से एलेक्सियो रेजिनाल्डो ने भाजपा को समर्थन दिया। गोवा में भाजपा 19 सीटों पर आगे चल रही है।

02.13 PM: कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ट्वीट कर लिखा, ‘मैं पूरी विनम्रता के साथ लोगों के फैसले को स्वीकार करता हूं। पंजाबियों ने सांप्रदाय और जातिगत रेखाओं से ऊपर उठकर मतदान करके पंजाबियत की सच्ची भावना दिखाई है।’

2:05 PM: यूपी समेत दूसरे राज्‍यों में सरकार बनाने के करीब पहुंची भाजपा। शाम को पार्टी मुख्‍यालय जाएंगे पीएम नरेन्‍द्र मोदी।   

1:30 PM: पंजाब की जीत से उत्‍साहित आम आदमी पार्टी के राष्‍ट्रीय संयोजक और दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा है कि इस इंकलाब के लिए पंजाब के लोगों को बहुत बहुत बधाई (इस क्रांति के लिए पंजाब के लोगों को बधाई)। 

12.46 PM: पंजाब कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू ने ट्वीट कर लिखा, ‘जनता की आवाज ईश्वर की आवाज है…पंजाब की जनता के जनादेश को विनम्रता से स्वीकार करें…आम आदमी पार्टी को बधाई!!!’

12.36 PM: भाजपा के नेता गोवा में सरकार गठन का दावा पेश करने के लिए आज गोवा के राज्यपाल पी.एस.श्रीधरन पिल्लई से मुलाकात करेंगे।

12.28 PM: उत्तर प्रदेश में डबल इंजन की सरकार में योगी जी ने कानून व्यवस्था को सुधारा, माफिया राज को समाप्त किया, महिलाओं को सुरक्षा का माहौल दिया। इसका परिणाम है कि पूरे यूपी में भाजपा प्रचंड बहुमत की तरफ बढ़ रही है: छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता रमन सिंह

12.24 PM: रवि किशन बोले- विपक्ष के लिए कहना चाहूंगा, ‘ना साइकिल, ना हाथी, ना हाथ बा…उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ बा।

12.19 PM: यूपी में भाजपा 269 सीट, सपा 124, बसपा 6 और कांग्रेस 3 सीटों पर आगे

12.07 PM: सरकार तो हम दो तिहाई बहुमत से बनाने ही वाले थे। मोदी जी ने जनता को जो विश्वास दिलाया था, उसे पूरा किया। पुष्कर सिंह धामी ने भी बहुत कम समय में अपनी एक छवि बनाई। जनता ने भाजपा सरकार में विकास देखा है: देहरादून में भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय

12.00 PM: AAP नेता राघव चड्ढा ने कहा, ‘हमने तो पंजाबियों को कहा था कि झाड़ू चला दो, पंजाबियों ने तो वैक्यूम क्लीनर ही चला दिया।’

11.56 AM: पंजाब में आम आदमी पार्टी के बेहतर प्रदर्शन पर दिल्ली में AAP ऑफिस के बाहर पार्टी के समर्थक जश्न मनाते हुए दिखे।

11.46 AM: मैं अपनी लड़ाई से संतुष्ट हूं, लेकिन नतीजों से थोड़ा हताश हूं: पणजी से विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार उत्पल पर्रिकर

11.43 AM: पंजाब में आम आदमी पार्टी 88 सीट, कांग्रेस 10, अकाली दल 10 और अन्य पांच सीटों पर आगे

11.42 AM: उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी खटीमा सीट से जबकि पूर्व सीएम हरीश रावत लालकुआं सीट से पीछे चल रहे हैं

11.36 AM: यूपी में भाजपा 274 सीट, सपा 118, कांग्रेस और बसपा चार-चार और अन्य तीन सीटों पर आगे

11.04 AM: गोरखपुर शहर विधानसभा क्षेत्र में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगे चल रहे हैं।

10.44 AM: हम परिणाम के रुझान देख रहे हैं, गोवा के लोगों ने बदलाव के लिए वोट किया है: गोवा कांग्रेस अध्यक्ष गिरीश चोडनकर

10.42 AM: गोवा में भाजपा 18, कांग्रेस 13, टीएमसी 5, अन्य चार सीटों पर आगे

10.30 AM: यूपी की जसवंतनगर सीट से शिवपाल सिंह यादव पीछे चल रहे हैं

10.27 AM: उत्तराखंड के रुझानों में भाजपा 43, कांग्रेस 23 और अन्य चार सीटों पर आगे

10.25 AM: गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत सांकलिम सीट से पीछे चल रहे हैं, कांग्रेस के धर्मेश सगलानी आगे

10.24 AM: यूपी के रुझानों में भाजपा 240 सीट, सपा 108, कांग्रेस 6 और बसपा पांच सीटों पर आगे

10.19 AM: मणिपुर में भाजपा 23, कांग्रेस 13, एनपीपी 11 और अन्य 13 सीटों पर आगे

10.10 AM: गोवा में भाजपा 16, कांग्रेस 15, टीएमसी 5, अन्य तीन और आम आदमी पार्टी एक सीट पर आगे चल रही है

10.07 AM: लोगों की जेब से पैसे निकालकर ये नेता अपने महलों को सजा रहे हैं, आज इनके महलों में लगी एक एक ईंट आम आदमी के खून पसीने की ईंट है। इस पूरी व्यवस्था को बदलना है। आज भारत के इतिहास में बहुत बड़ा दिन है। आने वाले दिनों में AAP कांग्रेस का रिप्लेसमेंट बनेगी: राघव चड्ढा, आम आदमी पार्टी

10.05 AM: चुनाव आयोग के अनुसार खटीमा निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के पुष्कर सिंह धामी और लालकुआं से कांग्रेस के हरीश रावत पीछे चल रहे हैं।

10.03 AM: चुनाव आयोग के अनुसार रायबरेली विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी की अदिति सिंह आगे चल रही हैं।

09.58: पंजाब के रुझानों में AAP को बहुमत मिला। AAP 83, कांग्रेस 18, अकाली दल 9 और भाजपा 5 सीट पर आगे

09.51: पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, कैप्टन अमरिंदर सिंह और नवजोत सिद्धू पीछे चल रहे हैं।

09.46: यूपी के रुझानों में भाजपा को बहुमत, 203 सीटों पर आगे, सपा 101 सीटों पर आगे चल रही है

09.23: यूपी मे भाजपा 165, सपा 82, बसपा 5, कांग्रेस 3 और अन्य 2 सीट पर आगे

09.21: चुनाव आयोग के अनुसार पणजी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा आगे, उत्पल पर्रिकर पीछे चल रहे हैं

09.20: यूपी की लखनऊ कैंट सीट से कानून मंत्री ब्रजेश पाठक आगे चल रहे हैं। नोएडा से भाजपा विधायक पंकज सिंह आगे

09.16: उत्तराखंड में भाजपा 35, कांग्रेस 34 और आम आदमी पार्टी एक सीट पर आगे

09AM: यूपी मे भाजपा 120, सपा 82, बसपा 5, कांग्रेस 3 और अन्य 2 सीट पर आगे

08.56: पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने चमकौर साहिब गुरुद्वारे में पूजा की। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा, ‘कोई एग्जिट पोल नहीं जो वास्तविक पोल है वो आएगा। जो भी जीत का दावा कर रहे हैं उन्हें करने दीजिए।

08.54: मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने श्री गोविंदा जी मंदिर में पूजा-अर्चना की। भाजपा नेता संबित पात्रा भी उनके साथ मौजूद रहे।

08.51: मणिपुर में कांग्रेस 6 और एनपीपी दो सीट पर आगे, भाजपा का खाता नहीं खुला

08.47: यूपी में भाजपा 112, सपा 81, बसपा 5 और कांग्रेस 2 सीट पर आगे

08.43: उत्तराखंड में कांटे की टक्कर, भाजपा 30, कांग्रेस 28 और आप एक सीट पर आगे सीटों पर आगे

08.39: यूपी में भाजपा 110, सपा 72, बसपा 5 और कांग्रेस 2 सीट पर आगे

08.37: गोवा में कांग्रेस सात, भाजपा चार और टीएमसी दो सीट पर आगे चल रही है

08.35: सीएम योगी आदित्यनाथ गोरखपुर शहर और पूर्व सीएम अखिलेश यादव करहल सीट से आगे

08.32: उत्तराखंड में कांटे की टक्कर, भाजपा और कांग्रेस 27-27 सीटों पर आगे

08.29: पंजाब के रुझानों में आप 30, कांग्रेस 18, अकाली दल 4 और भाजपा दो सीट पर आगे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button