मुंडन संस्कार में जा रही सवारियों से भरी नाव गंगा में डूबी, कई लोगों के डूबने की आशंका

मुंडन संस्कार में जा रही सवारियों से भरी नाव गंगा में डूबी, कई लोगों के डूबने की आशंका

बलिया: यूपी के बलिया जिले से सोमवार सुबह बड़ा हादसा हुआ। माल्देपुर संगम घाट पर मुंडन संस्कार के लिए गंगा पार जा रही सवारियों से भरी नाव डूब गई। इसमें कई लोगों के डूबने की आशंका है। तीन महिलाओं के शव निकाले गए हैं। स्थानीय नाविकों और पुलिस ने 12 से ज्यादा लोगों को नदी से सुरक्षित बाहर निकाला। अन्य की तलाश पुलिस और गोताखोरों की टीम जुटी है। नदी से निकाले गए लोगों में से तीन महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना से कोहराम मचा है। घाट किनारे ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ी है।

माल्देपुर संगमघाट पर सोमवार को मुंडन संस्कार के लिए हजारों की भीड़ जुटी। नाविक अधिक कमाई के चक्कर में नाव पर क्षमता से अधिक सवारियों को बैठाकर गंगा पार करा रहे थे। इसी दौरान दर्जनों महिला-पुरुष सवार एक नाव गंगा पार जा रही थी।

editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *