देशराजनीति

Exit Poll : पंजाब में APP तो यूपी में भाजपा निकल रही आगे, जानें उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में किसकी बन सकती है सरकार

नई दिल्‍ली। विभिन्‍न एजेंसियों की ओर से पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के एक्जिट पोल के अनुमान सामने आ रहे हैं। भले ही विधानसभा चुनावों की मतगणना 10 मार्च को होगी और असल नतीजे सामने आएंगे लेकिन किस राज्‍य में किसकी सरकार बन सकती है एक्जिट पोल से एक धुंधली तस्‍वीर सामने आती है। पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने का अनुमान है। यूपी, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा में किन दलों की सरकार बन सकती हैं।

जानें क्‍या कहते हैं एक्जिट पोल के अनुमान…

टाइम्‍स नाऊ के एक्जिट पोल के मुताबिक यूपी में भाजपा की सरकार बन सकती है। यूपी में भाजपा को 225 जबकि सपा को 151 सीटें मिलने का अनुमान है। बसपा को 14 और कांग्रेस को नौ जबकि अन्य को चार सीटें मिल सकती हैं। इंडिया टुडे- एक्सिस माय इंडिया के एक्जिट पोल के मुताबिक भाजपा को 288-326, सपा को 71-101, बसपा को 03-09, कांग्रेस को 01-03 जबकि अन्‍य को 02-03 सीटें मिल सकती हैं।

उत्‍तराखंड में किसे कितनी सीटें 

एबीपी सी-वोटर एग्जिट पोल के अनुसार उत्‍तराखंड में कांग्रेस को 32-38 सीटें मिलने का अनुमान है जबकि भाजपा को 26-32 सीटें मिल सकती हैं। वहीं इंडिया टीवी सीएनएस के एग्जिट पोल के मुताबिक उत्तराखंड में कांग्रेस को 37 से 41 सीटें, भाजपा को 25-29 जबकि अन्य के खाते में दो से चार सीटें जानें का अनुमान है। इंडिया टुडे- एक्सिस माय इंडिया के एक्जिट पोल के मुताबिक उत्‍तराखंड में भाजपा को 36-46, कांग्रेस को 20-30, बसपा को 02-04 जबकि अन्‍य के खाते में 02 से 05 सीटें मिलने का अनुमान है। न्यूज 24-टुडेज चाणक्या के मुताबिक उत्‍तराखंड में भाजपा को 43, कांग्रेस को 24 जबकि अन्‍य को तीन सीटें मिल सकती हैं।

पंजाब में ‘आप’ की सरकार 

इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल के मुताबिक पंजाब की 117 विधानसभा सीटों में से आप को 76 से 90 सीटें, कांग्रेस को 19 से 31, अकाली दल सात से 11 जबकि भाजपा को एक से चार सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं एक्सिस वहीं एबीपी के एक्जिट पोल के मुताबिक भाजपा को 07-13, कांग्रेस को 22-28, आप को 51-61, अकाली दल को 20-26 जबकि 01-05 सीटें अन्‍य के खाते में जा सकती हैं। टाइम्‍स नाऊ के एक्जिट पोल के मुताबिक पंजाब में कांग्रेस को 22, आप को 70, शिअद को 19, भाजपा को पांच जबकि एक सीट अन्‍य के खाते में जा सकती है। न्यूज 24-टुडेज चाणक्या के एक्जिट पोल के मुताबिक पंजाब में आप को 100, कांग्रेस को 10, शिअद को 06, भाजपा को एक सीट मिल सकती है।

मणिपुर में भी भाजपा सरकार

जी न्यूज के एग्जिट पोल के अनुसार मणिपुर की 60 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा फिर सत्ता में वापसी कर सकती है। भाजपा को 32 से 38 सीटें, कांग्रेस को 12 से 17 जबकि एनपीएफ को तीन से पांच सीटें मिल सकती हैं। अन्य के खाते में दो से पांच सीटें जाने का अनुमान है। वहीं इंडिया टुडे- एक्सिस माय इंडिया के एक्जिट पोल के मुताबिक मणिपुर में भाजपा को 33-43, कांग्रेस को 04-08, एनपीपी को 04-08 जबकि अन्‍य को 06-15 सीटें मिल सकती हैं। एबीपी सी-वोटर के मुताबिक मणिपुर में भाजपा को 23-27, कांग्रेस को 12-16, एनपीपी को 10-14 जबकि एनपीएफ में 3-7 सीटें मिल सकती हैं।

गोवा में फ‍िर भाजपा की सरकार

इंडिया टीवी CNX के एग्जिट पोल के मुताबिक गोवा में भाजपा को 16-22, कांग्रेस को 11-17, आप को दो सीटें मिल सकती हैं। जी न्यूज के अनुसार गोवा में भाजपा को 13-18, कांग्रेस को 14-19 आप को एक-तीन जबकि अन्‍य को दो से पांच सीटें मिल सकती हैं। वहीं टाइम्‍स नाऊ के मुताबिक गोवा में भाजपा को 14, कांग्रेस को 16, आप को चार जबकि अन्‍य को छह सीटें मिल सकती हैं। इंडिया टुडे- एक्सिस माय इंडिया के एक्जिट पोल के मुताबिक गोवा में भाजपा को 14-18, कांग्रेस को 15-20, एमजीपी को दो से पांच जबकि अन्‍य को शून्‍य से 04 सीटें मिल सकती हैं। एबीपी सी-वोटर के मुताबिक गोवा में भाजपा को 13-17, कांग्रेस को 12-16, टीएमसी को 5-9 और अन्‍य को दो सीटें मिल सकती हैं।

राज्‍यों में क्‍या बन रहे आसार 

उत्‍तर प्रदेश में अंतिम चरण का मतदान खत्म होने के साथ ही नजरें Exit Polls 2022 के आंकड़ोंं पर हैं। चुनावी विश्‍लेषकों की मानें तो मणिपुर में कांग्रेस और भाजपा के बीच कड़ी टक्कर मानी जा रही है जबकि गोवा में त्रिकोणीय मुकाबले के आसार बन रहे हैं। उत्तराखंड में भी भाजपा और कांग्रेस आमने सामने हैं। पंजाब के चुनावी मुकाबले में आम आदमी पार्टी की ओर से कड़ी चुनौती पेश किए जाने के आसार बन रहे हैं। यूपी में कई सीटों पर भाजपा को सपा की ओर से कड़ी चुनौती मिलने की संभावना है।  

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button