देश

IND vs SL 1st Test Live: भारत ने बनाए 574 रन, श्रीलंका को 59 के स्कोर पर लगा दूसरा झटका, करुणारत्ना आउट

मोहाली। भारत और श्रीलंका के बीच मोहाली के पीसीए स्टेडियम में पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। दूसरे दिन भारत ने अपनी पहली पारी को 574 रन के स्कोर पर घोषित किया। रविंद्र जडेजा ने टीम की तरफ से सर्वाधिक 175 रन बनाए और नाबाद रहे। उनके अलावा ऋषभ पंत (96), रविचंद्रन अश्विन (61) और हनुमा विहारी (58) ने अर्धशतक लगाए। 

लाइव अपडेट

03:57 PM, 05-MAR-2022

श्रीलंका को लगा दूसरा झटका, जडेजा ने करुणारत्ना को भेजा पवेलियन 

रविंद्र जडेजा ने बल्ले के बाद अब गेंद से भी कमाल दिखाना शुरू कर दिया है। उन्होंने श्रीलंकाई सलामी बल्लेबाज दिमुथ करुणारत्ना को अपने पहले ही ओवर में आउट कर श्रीलंका को दूसरा झटका दे दिया। जडेजा ने अपने ओवर की दूसरी गेंद पर करुणारत्ना को 28 के स्कोर पर एलबीडब्लू किया। 25 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर: 63/2, पथुम निसंका (6*), ऐंजेलो मैथ्यूज़ (3*)03:15 PM, 05-MAR-2022

श्रीलंका को पहला झटका, अश्विन ने लिया विकेट

भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने भारत को पहली सफलता दिलाते हुए लहिरू थिरिमाने को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया है। अश्विन ने अपने आठवें ओवर की दूसरी गेंद पर थिरिमाने को 17 रन के स्कोर पर एलबीडब्लू किया। 03:02 PM, 05-MAR-2022

भारत ने लगाया स्पिन आक्रमण 

भारतीय टीम ने श्रीलंकाई सलामी बल्लेबाजों के खिलाफ अश्विन और जयंत यादव की स्पिन जोड़ी को गेंदबाजी पर लगाया है। हालांकि श्रीलंकाई बल्लेबाजों को कोई खास दिक्कत नहीं हो रही है। 15 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर: 41/0, दिमुथ करुणारत्ना (23*), लहिरू थिरिमाने (15*)02:39 PM, 05-MAR-2022

विराट कोहली को मिला गार्ड ऑफ़ ऑनर 

भारतीय खिलाड़ियों ने पूर्व कप्तान विराट कोहली को उनके 100वें टेस्ट मैच के मौके पर गार्ड ऑफ़ ऑनर दिया और उनके सम्मान में तालियां बजाई। 

02:35 PM, 05-MAR-2022

श्रीलंका की सधी हुई शुरुआत 

भारत के पहली पारी के 574 रन के जवाब में श्रीलंका ने सधी हुई शुरुआत की है। उसकी तरफ से दिमुथ करुणारत्ना और लहिरू थिरिमाने ने पारी की शुरुआत की है। छह ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर: 22/0, दिमुथ करुणारत्ना (12*), लहिरू थिरिमाने (8*)01:56 PM, 05-MAR-2022

भारत ने 574 रन पर पारी घोषित की

भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट पर 574 रन बनाकर पारी घोषित की है। भारत की तरफ से रविंद्र जडेजा ने सबसे अधिक 175 रन की पारी खेली और आखिरी तक नाबाद रहे। उनके अलावा ऋषभ पंत (96), रविचंद्रन अश्विन (61), हनुमा विहारी (58) ने अर्धशतकीय पारियां खेलीं।
01:45 PM, 05-MAR-2022

जडेजा-शमी के बीच शतकीय साझेदारी 

रविंद्र जडेजा ने मोहम्मद शमी के साथ मिलकर नौवें विकेट के लिए शतकीय साझेदारी कर ली है। दोनों खिलाड़ी तेजी से रन बनाते हुए 600 के बड़े स्कोर की तरफ बढ़ रहे हैं। 129 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 572/8, रवींद्र जाडेजा (174*), मोहम्मद शमी (19*)01:38 PM, 05-MAR-2022

जडेजा ने तोड़ा कपिल देव का रिकॉर्ड 

रविंद्र जडेजा ने अपनी पारी का तीसरा छक्का लगाने के साथ ही महान कपिल देव का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है। वह अब टेस्ट में 7वें नंबर पर आकर भारत के लिए सबसे ज्यादा निजी स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले कपिल देव ने 1986 में कानपुर में श्रीलंका के खिलाफ 163 रन बनाए थे।

01:17 PM, 05-MAR-2022

शमी-जडेजा के बीच अर्धशतकीय साझेदारी 

भारत की तरफ से एक और अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। इस बार जडेजा ने शमी के साथ मिलकर नौवें विकेट के लिए 50 रन से अधिक की साझेदारी की है। इसमें शमी ने सिर्फ एक रन का योगदान दिया है।  

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button