चुनाव के समय मोदी और ईवीएम का अपमान करना कांग्रेस की खासियत: प्रधानमंत्री
गुजरात में पांच दिसंबर को दूसरे चरण का मतदान होना है। कल यानी शनिवार को चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है। ऐसे में भाजपा नेता अपनी पार्टी के लिए धुआंधार प्रचार कर रहे हैं। पीएम मोदी भी तूफानी प्रचार में जुटे हैं। मोदी ने शुक्रवार को कांकरेज और पाटन में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान मोदी ने विपक्षी पार्टी कांग्रेस को आड़े हाथ लिया। मोदी ने गुरुवार को 50 किमी लंबा रोड शो किया थापीएम मोदी ने पाटन में एक जनसभा को संबोधित किया। मोदी ने पाटन में कहा कि कांग्रेस की विशेषता चुनाव के समय मोदी का अपमान करना और मतदान के समय ईवीएम का अपमान करना है। यह इस बात का प्रत्यक्ष प्रमाण है कि कांग्रेस ने इस चुनाव में हार मान ली है। गुजरात के लोगों को बीजेपी पर भरोसा है,मोदी ने आगे कगहा कि गुजरात को विकसित गुजरात बनाने के लिए गुजरात की नारी शक्ति की भूमिका बहुत बड़ी है। पिछले 20 वर्षों में सूखा, बेमौसम, सुजलाम ने सुफलाम के माध्यम से हरी-भरी धरती बनाने का काम किया है।