उत्तराखण्ड
नैनीताल का लाल संजय बिष्ट शहीद
नैनीताल। सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में नैनीताल जिले के हली गांंव निवासी और वर्तमान में रातीघाट निवासी संजय बिष्ट (26) पुत्र दीवान सिंह बिष्ट शहीद हो गए। जवान बेटे के शहीद होने की खबर लगते ही परिवार में कोहराम मचा गया। सैन्य अधिकारियों की ओर से परिजनों को हादसे की सूचना दी गई।
संजय को भारतीय सेना में 12 साल हो गए थे। संजय के पिता दीवान सिंह बिष्ट रातीघाट में दुकान चलाने के साथ पोस्ट ऑफिस में भी काम करते हैं। संजय अपने पीछे मां-बाप, बड़े भाई को रोता हुआ छोड़ गए है। संजय के शहीद होने की खबर के बाद रातीघाट बाजार और आसपास के क्षेत्र के लोगों में गमगीन माहौल है। ग्रामीणों के अनुसार, शहीद का शव शुक्रवार तक पहुंचने की उम्मीद है।