Uncategorizedउत्तराखण्डकरिअर

राजकीय इंटर कॉलेज खिर्सू में अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन

पौड़ी: महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग के तत्वाधान में आज राजकीय इंटर कॉलेज खिर्सू में अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस तथा अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी दिनेश चंद्र पंत ने महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए कहा कि वर्तमान समय में महिलाओं की हर क्षेत्र में अहम भूमिका रहती है।

आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र पंचायत सदस्य मेघा देवी ने वहां उपस्थित लोगों को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं जानकारी देते हुए योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने को कहा। जिससे स्वरोजगार कर अपनी आर्थिकी मजबूत बना सकेंगे। वहीं प्रधानाचार्य द्वारा महिला हिंसा व जेंडर समानता की विस्तृत जानकारी दी गई। कांस्टेबल पिंकी रावत ने महिलाओं से छेड़छाड़ तथा अन्य समस्याओं के लिए तत्काल पुलिस से संपर्क करने को कहा। साथ ही उन्होंने कहा कि बालिकाओं को फेसबुक, व्हाट्सएप पर अनजान लोगों को दोस्त नहीं बनाने चाहिए।

जिला समन्वयक बिना रावत द्वारा बालिकाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन एवं मानवाधिकार के बारे में प्रश्नोत्तरी कराई गई, जिसने बालिकाओं के दो ग्रुप गौरा शक्ति तथा महिला शक्ति ग्रुप बनाकर टॉक शो किया गया। प्रतियोगिता में गौरव शक्ति टीम ने बेहतर प्रदर्शन कर प्रथम स्थान हांसिल किया।
इस अवसर पर महिला कल्याण अधिकारी प्रज्ञा नैथानी, जिला सहायक पिंकी नेगी, जिला समन्वयक दीपक सिरोही, ब्लॉक समन्वयक सतीश कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button