देशराजनीति

महिला पहलवानों को हिरासत में लिए जाने पर केंद्र सरकार पर बरसे राहुल गांधी

नई दिल्ली। भाजपा सांसद और कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी को लेकर पहलवानों का धरना कई दिनों से जारी है।  कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस द्वारा महिला पहलवानों को हिरासत में लिए जाने के बाद रविवार को केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्याभिषेक पूरा होने के बाद अहंकारी राजा सड़कों पर जनता की आवाज को कुचल रहा है।

वहीं, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार हमारी महिला खिलाड़ियों की आवाजों को निर्ममता के साथ बूटों तले रौंद रही है। प्रियंका ने ट्वीट किया,

खिलाड़ियों की छाती पर लगे मेडल हमारे देश की शान होते हैं। उन मेडलों से, खिलाड़ियों की मेहनत से देश का मान बढ़ता है। भाजपा सरकार का अहंकार इतना बढ़ गया है कि हमारी महिला खिलाड़ियों की आवाजों को निर्ममता के साथ बूटों तले रौंद रही है।

हिरासत में लिए गए पहलवान

विपक्षी दलों की प्रतिक्रिया उस वक्त आई जब दिल्ली पुलिस ने विनेश फोगाट, साक्षी मलिक और बजरंग पुनिया को नए संसद भवन की ओर बढ़ने की कोशिश करने के प्रयास में कानून व्यवस्था के उल्लंघन के आरोप में हिरासत में ले लिया।

बता दें कि पहलवानों ने 23 अप्रैल को भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के पूर्व प्रमुख बृज भूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग करते हुए आंदोलन शुरू किया था। जिनके खिलाफ एक नाबालिग समेत कई महिला पहलवानों के कथित यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया गया है।

आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया,

देश का मान बढ़ाने वाले हमारे खिलाड़ियों के साथ ऐसा बर्ताव बेहद गलत एवं निंदनीय।

तृणमूल सुप्रीमो और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दिल्ली पुलिस द्वारा पहलवानों के साथ किए गए दुर्व्यवहार की कड़ी निंदा की।

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट किया,

आज जब प्रधानमंत्री नए संसद भवन का उद्घाटन कर रहे थे और लोकतंत्र को लेकर प्रवचन दे रहे थे, तब संसद से कुछ ही दूरी पर मेडल जीतकर देश का मान बढ़ाने वाली बेटियों को इस तरह हिरासत में लिया जा रहा था। यह शर्मनाक है और मोदी सरकार के असली चेहरे को दिखाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button