हैंड ग्रेनेड मिलने पर मचा हड़कंप

हैंड ग्रेनेड मिलने पर मचा हड़कंप
नैनीताल: गांव के मंदिर के पास हैंड ग्रेनेड मिलने से हड़कंप मच गया। सुचना मिलने पर पहुची पुलिस टीम ने ग्रामीणों को शांत कर घटनास्थल का निरीक्षण किया। जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम करीब छह बजे हिम्मतपुर डोटियाल गांव के मंदिर के आसपास कुछ युवक सफाई कर रहे थे। इस दौरान युवकों को हैंड ग्रेनेड नुमा वस्तु मिली। इससे वहां हड़कंप मच गया। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इस बीच मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने ग्रामीणों को शांत करते हुए घटनास्थल का निरीक्षण किया। कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि हैंड ग्रेनेड बड़ा होता है, लेकिन जो वस्तु मिली है वह बहुत छोटी है। चाइनीज खिलौना प्रतीत हो रहा है। बम निरोधक दस्ते को सूचना दी गई है। शनिवार को टीम मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल करेगी। फिलहाल हैंड ग्रेनेड नुमा वस्तु को गड्ढा खोदकर दबा दिया गया है।

editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *