Uncategorizedउत्तराखण्डराजनीति

उत्तराखंड के कृषि मंत्री जोशी ने कहा- राहुल गांधी को पप्पू और सोनिया गांधी को बबली

जोशी ने कहा, कांग्रेस डूबता हुआ एक जहाज
मसूरीं । उत्तराखंड के कृषि मंत्री गणेश जोशी की मसूरी में आयोजित कार्यक्रम में जबान फिसल गई जब उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोला। जोशी ने इस दौरान कुछ ऐसा कह डाला कि कार्यक्रम में मौजूद सब लोग हक्काबक्का रह गए। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी पर विवादित शब्द बोल दिए।
जोशी ने कहा कि कांग्रेस डूबता हुआ जहाज है। साथ ही उन्होंने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को पप्पू और वर्तमान कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को बबली कह दिया।
कृषि मंत्री जोशी यही नहीं रुके, उन्होंने कहा कि कांग्रेस को समाप्त करने के लिए किसी की जरूरत नहीं है। कांग्रेस का पप्पू और बबली जब तक कांग्रेस में रहेंगे कांग्रेस समाप्त होती रहेगी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में कांग्रेस ने एक महीने बाद नेता प्रतिपक्ष और प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं, जिस कारण कांग्रेस में गुटबाजी साफ तौर पर देखी जा रही है। लगातार इस्तीफों का दौर शुरू हो चुका है। यहां तक कि कांग्रेस के एक विधायक ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के चुनाव के लिए अपनी सीट छोड़ने का भी ऐलान कर दिया है। जोशी ने कहा कि वहीं कांग्रेसियों ने अलग पार्टी बनाने की भी घोषणा करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि लोगों को भारतीय जनता पार्टी पर विश्वास बढ़ता जा रहा है क्योंकि भारतीय जनता पार्टी जो कहती है वह करके दिखाती है। कृषि मंत्री जोशी ने कहा कि जो लोग पूर्व में कांग्रेस छोड़ कर भाजपा में आए थे, भारतीय जनता पार्टी ने उनका मान सम्मान बढ़ाने के साथ उनको मंत्रिमंडल में भी जगह दी है। उन्होंने कहा कि आज विश्व के सबसे बड़े नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह व, जेपी नड्डा भाजपा का नेतृत्व कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब से युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश की कमान संभाली है, लगातार प्रदेश विकास की ओर अग्रसर हो रहा है। नई-नई योजनाओं के तहत लोगों को लाभ पहुंचाने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले पांच साल में उत्तराखण्ड देश के सर्वेश्रेष्ठ राज्यों में खड़ा दिखाई देगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button