उत्तराखण्डकरिअरखेलदेश

उत्तराखंड सरकार ने गणतंत्र दिवस पर ऋषभ पंत की मदद करने वाले लोगों को किया सम्मानित

देहरादून। 30 दिसंबर को दुर्घटना के बाद क्रिकेटर ऋषभ पंत की मदद करने वाले हरियाणा रोडवेज के ड्राइवर सुशील कुमार, कंडक्टर परमजीत और 2 अन्य- निशु और रजत को गणतंत्र दिवस के मौके पर सीएम धामी ने सम्मानित किया। सुशील कुमार की तरफ से उनकी पत्नी रितु और परमजीत के पिता सुरेश कुमार ने उनकी ओर से ये सम्मान लिया। इन सभी ने 30 दिसंबर को दुर्घटना के बाद क्रिकेटर ऋषभ पंत की मदद की थी।

रुड़की में सुशील कुमार और परमजीत के सामने ही ऋषभ की कार दो तीन बार पलटी, उसके बाद दोनों ने ऋषभ को कार से बाहर निकाला था । जिसके बाद हरियाणा रोडवेज के ड्राइवर सुशील कुमार, कंडक्टर परमजीत और 2 अन्य- निशु और रजत ने क्रिकेटर ऋषभ पंत की मदद की थी। रजत और निशु ने पुलिस को पंत से जुड़े सामान भी सौंपे थे। ऋषभ पंत से मिलने दोनों मैक्स अस्पताल भी पहुंचे थे। बाद में पंत ने दोनों की तस्वीर भी सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए उनका आभार जताया था।

मुख्यमंत्री धामी की घोषणा पर दोनों, चालक एवं परिचालक को एक-एक लाख रुपये की सम्मान राशि, प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न (ब्रह्म कमल की अनुकृति) प्रदान की गई। क्रिकेटर रिषभ पंत की सड़क हादसे के बाद सहायता करने वाले दो अन्य युवकों नीशू एवं रजत को भी सम्मानित किया गया। आपको बता दें पंत की जान बचाने में हरियाणा रोडवेज के बस चालक सुशील कुमार और कंडक्टर परमजीत ने अहम भूमिका निभाई थी। साथ ही रजत कुमार और नीशु कुमार ने पंत का सारा सामान और कैश जलती कार से निकाला था। इन चारों लोगों को उत्तराखंड के सीएम ने सम्मानित किया है।

हादसे के बाद पुरकाजी निवासी रजत और नीशू ने ही घायल क्रिकेटर ऋषभ पंत की सबसे पहले मदद की थी। हादसे के बाद पंत का पहले देहरादून के मैक्स हॉस्पिटल में इलाज हुआ था। फिर उन्हें बेहतर इलाज के लिए मुंबई के कोकिलाबेन हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया था। इसी महीने कोकिलाबेन हॉस्पिटल में पंत की सर्जरी भी हुई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button