Uncategorizedउत्तराखण्डराजनीति

हाईकमान ने दी करण माहरा को उत्‍तराखंड कांग्रेस की कमान, यशपाल आर्य बने नेता प्रतिपक्ष

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद कांग्रेस ने प्रदेश में पार्टी में बड़े बदलाव के संकेत पहले ही दे दिए थे। इसी के तहत रविवार को कांग्रेस आलाकमान ने करन मेहरा को उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बनाने का एलान किया। इसके साथ ही विधानसभा में यशपाल आर्य को नेता प्रतिपक्ष बनाने की घोषणा की है।

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल द्वारा जारी पत्र के अनुसार पार्टी अध्यक्ष ने तीनों पदों पर नियुक्ति को हरी झंडी दे दी है। नए प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा दो बार विधायक रहे हैं। नेता विधायक दल बनाए गए यशपाल आर्य पिछली भाजपा सरकार में मंत्री रहे लेकिन चुनाव से पहले वह कांग्रेस में लौट गए थे। आर्य पहले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष भी रहे हैं। उप नेता विधायक दल नियुक्त भुवन चंद्र कापड़ी पहली बार विधायक बने हैं। उन्होंने खटीमा सीट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पराजित किया। समझा जा रहा है कि उन्हें इसीलिए यह अहम जिम्मेदारी दी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button