यूक्रेन और आसपास के देशों में फंसे कुल 282 उत्‍तराखंडी, अब तक 33 सकुशल लौटेे

यूक्रेन और आसपास के देशों में फंसे कुल 282 उत्‍तराखंडी, अब तक 33 सकुशल लौटेे

उत्तराखंड 282 लोगों की सूचना प्राप्त हो चुकी है जो यूक्रेन और उसके आस-पास के देशों में फंसे हैं जिनमें से 33 सकुशल घर लौट चुके हैं। दिल्ली व मुम्बई में राज्य की ओर से यूक्रेन से आने वाले उत्तराखंडियों लिए समन्वय केन्द्र बनाया गया है।

अभी तक उत्तराखंड 282 लोगों की सूचना प्राप्त हो चुकी है, जो यूक्रेन और उसके आस-पास के देशों में फंसे हैं, जिनमें से 33 सकुशल घर लौट चुके हैं। यह जानकारी उत्‍तराखंड की प्रभारी मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने दी है। यूक्रेन में उत्तराखंड के जो छात्र व अन्य नागरिक फंसे हैं, उनके परिजनों से लगातार संपर्क स्थापित किए जाने और फंसे लोगों की वर्तमान लोकेशन की जानकारी शासन एवं दिल्ली स्थित स्थानिक आयुक्त कार्यालय को भी समय-समय पर दिए जाने के निर्देश दिए गए हैं।

उत्‍तराखंड की प्रभारी मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिवालय में वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से सभी जिलाधिकारियों को उक्‍त निर्देश दिए हैं। उन्‍होंने कहा है यूक्रेन में फंसे उत्तराखंड के नागरिकों व छात्रों की वर्तमान लोकेशन की जानकारी शासन एवं दिल्ली स्थित स्थानिक आयुक्त कार्यालय को भी समय-समय पर दी जाए, ताकि सभी सूचनाओं का आदान-प्रदान एमइए को शीघ्रता से किया जा सके। उन्होंने कहा कि यूक्रेन सीमा से लगे देशों में इंडियन एम्बेसी से भी जानकारी ली जा रही है।

यूक्रेन में फंसे छात्रों वं उत्तराखंड के लोगों के स्‍वजनों के मोबाइल नम्बर को जोड़ते हुए तीन व्हाट्सप्प ग्रुप बनाए गए हैं, जिनमें सभी वरिष्ठ अधिकारी भी जुड़े हैं। स्‍वजनों से जिला स्तर के अधिकारी व्यक्तिगत रूप से निरंतर सम्पर्क बनाये हुए हैं। भारत सरकार एवं राज्य सरकार के संयुक्त प्रयासों से सभी को सुरक्षित वापस लाने के प्रयास किये जा रहे हैं।

editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *