Uncategorizedदेशमनोरंजन

अभिनेत्री आलिया भट्ट ने एक बार फिर बेबी बंप को दुपट्टे से छिपाया

नई दिल्ली: आलिया भट्ट अपनी फिल्म ब्रह्मास्त्र के प्रमोशन में व्यस्त हैं। प्रेग्नेंसी के दौरान भी वो जमकर काम कर रही हैं। लेकिन कैमरे के सामने आने के लिए वो अक्सर स्टाइलिश लेकिन आरामदायक कपड़ों को ही पहनते दिख रही हैं। वहीं आलिया कई मौकों पर अपना बेबी बंप छिपाते भी दिख जाती हैं। एयरपोर्ट पर बिल्कुल देसी लुक में पहुंची आलिया ने दुपट्टे से पेट को ढंका था। जिसे देख फैंस भी कमेंट करते दिखे।

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में दोनों एथिनिक लुक में रेडी हैं। फिल्म ब्रह्मास्त्र के प्रमोशन के लिए उज्जैन पहुंची आलिया का देसी लुक काफी शानदार था। आलिया ने पिकॉक ग्रीन कलर का अनारकली कुर्ता कैरी किया था। जिसकी स्क्वेअर शेप नेकलाइन काफी सेफ और कंफर्टेबल दिख रही थी। वहीं इस कुर्ते के हेमलाइन पर गोल्डन गोटा पट्टी वर्क दिख रहा था।

इस लांग अनारकली कुर्ते को आलिया ने नीले रंग के बांधनी प्रिंट दुपट्टे के साथ पेयर किया था। जिसे कंधे पर रख आलिया बेबी बंप को ढंककर चलती दिखीं। वहीं आलिया ने कुर्ते को डिजाइनर निधि धोलिया के कलेक्शन से पिक किया था। हालांकि आलिया का ये कुर्ता कस्टमाइज्ड था। जिसे बिल्कुल लाइटवेट और कंफर्टेबल बनाया गया है। वहीं बात करे ओवरऑल लुक की तो मेसी लो बन के साथ बालों में लगा गजरा पूरे लुक में चार चांद लगा रहा था।

जबकि माथे पर नीले रंग की बिंदी और हैवी कुंदन ईयररिंग्स के साथ आलिया ने इस लुक को कंप्लीट किया था। वहीं पिंक ग्लॉसी लिपस्टिक के साथ ब्लश पिंक चिक्स और बीमिंग हाईलाइटर के साथ आंखों पर पिंक आईशैडो और आईलाइनर को सजाया गया है। जिसमे आलिया का पूरा लुक बेहद खूबसूरत लग रहा है। आलिया के इतने खूबसूरत लुक को देखने के बाद फैंस भी जमकर तारीफ कर रहे हैं। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button