Uncategorizedखेलदेशविदेश

Commowealth Games 2022: वेटलिफ्टिंग में विकास ठाकुर ने जीता रजत पदक, भारत को इस खेल में मिले आठ पदक

बर्मिंघम: भारत के विकास ठाकुर ने वेटलिफ्टिंग में रजत पदक जीत लिया है। वह पुरुषों के 96 किग्रा भारवर्ग में दूसरे स्थान पर रहे। विकास ने देश को बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में 12वां पदक दिलाया। यह वेटलिफ्टिंग में आठवां पदक है। विकास ने स्नैच राउंड में 155 और क्लीन एंड जर्क राउंड में 191 किग्रा भार उठाया। इस तरह उन्होंने रजत जीतने के लिए कुल 346 किग्रा भार उठाया।

विकास से आगे समोआ के डॉन ओपेलोग रहे। ओपेलोग ने स्नैच राउंड में 171 और क्लीन एंड जर्क राउंड में 210 किग्रा भार उठाया। इस तरह उन्होंने कुल 381 किग्रा भार उठाया। इस भार के साथ ओपेलोग ने राष्ट्रमंडल खेलों का रिकॉर्ड भी बनाया।

वेटलिफ्टिंग में भारत के पदक विजेता

नामपदक
मीराबाई चानू स्वर्ण
जेरेमी लालरिनुंगास्वर्ण
अचिंता शेउलीस्वर्ण
संकेत महादेव सरगररजत
बिंदियारानी देवीरजत
विकास ठाकुररजत
गुरुराजा ठाकुर कांस्य
हरजिंदर कौरकांस्य

विकास का प्रदर्शन
स्नैच राउंड:
 विकास ने पहले प्रयास में 149 किग्रा भार उठाया। इसके बाद उन्होंने 153 और फिर 155 किग्रा भार उठाया। इस तरह स्नैच में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 155 किग्रा रहा।

क्लीन एंड जर्क: विकास ने इस राउंड के पहले प्रयास में 187 किग्रा भार उठाया। दूसरे प्रयास में उन्होंने अपने प्रदर्शन को सुधारा। उन्होंने 191 किग्रा भार उठा लिया। तीसरे प्रयास में विकास 190 किग्रा भार उठाना चाह रहे थे, लेकिन वह नाकाम रहे। इस तरह उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 191 किग्रा रहा। स्नैच और क्लीन एंड जर्क को मिलाकर उन्होंने 346 किग्रा भार उठा लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button