दिल्ली-उत्तराखंड समेत उत्तर भारत में आया भूकंप, नेपाल में 6 की मौत
नई दिल्ली। दिल्ली-NCR में भूकंप (Earthquake In Delhi-NCR) के झटके महसूस किए गए हैं। जानकारी के अनुसार, भूकंप की तीव्रता 6.3 दर्ज की गई है। दिल्ली-NCR में 1 बजकर 58 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए है। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में 4.3 तीव्रता का भूकंप आया है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत कई जिलों में मंगलवार रात 8 बजकर 52 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.9 दर्ज की गई थी।
देर रात दिल्ली में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। 1 बजकर 58 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए है। भूकंप से लोग एकदम दहशत में आ गए और लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। भूकंप के झटके नोएडा और आसपास के शहरों में भी महसूस किए गए हैं। भूकंप की तीव्रता 6.3 थी।
नेपाल के राष्ट्रीय भूकंप केंद्र (NSC) के अनुसार, नेपाल के सुदूर-पश्चिम क्षेत्र में पिछले 24 घंटों में तीन भूकंप के झटके दर्ज किए गए है। नेपाल के दोती जिले में कल रात भूकंप के बाद एक घर गिरने से मरने वालों की संख्या अब 6 हो गई है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान अभी नहीं हो पाई है, लेकिन मृतकों में एक महिला और दो बच्चे के मौत होने की आशंका है। 5 लोग घायल हैं और उन्हें अस्पताल ले जाया गया है। जिले भर में विभिन्न स्थानों पर भूस्खलन से दर्जनों घर क्षतिग्रस्त हुए हैं।
उत्तराखंड भूकंप के लिहाज से बेहद संवेदनशील सिस्मिक जोन फोर में आता है। एक बार प्रदेश ने भूकंप की वजह से बड़ी तबाही झेली है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, आज सुबह करीब 6:27 बजे उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में 4.3 तीव्रता का भूकंप आया है। भूकंप की गहराई जमीन से 5 किमी नीचे थी।
नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, 9 नवंबर को करीब 1.57 बजे नेपाल और मणिपुर में 6.3 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप की गहराई जमीन से 10 किमी नीचे थी। वहीं, दिल्ली के न्यू अशोक नगर में भूकंप के जोरदार झटके महसूस होने के बाद लोग घरों से बाहर से निकलकर गलियों में आ गए।
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत कई जिलों में मंगलवार रात 8 बजकर 52 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.9 दर्ज की गई थी। भूकंप का केंद्र भारत-नेपाल सीमा पर धारचूला क्षेत्र में जमीन से 10 किलोमीटर नीचे बताया जा रहा है। हालांकि, भूकंप से किसी के नुकसान की कोई जानकारी नहीं है।
उत्तराखंड से सटे सुदूर पश्चिम नेपाल के डोटी में मंगलवार रात 9:07 बजे भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए। नेपाल के राष्ट्रीय भूकंप मापन केंद्र के अनुसार, रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.7 थी। भूकंप का प्रभाव नेपाल के करनाली और लुंबिनी जिले में सबसे ज्यादा रहा। इसके बाद देर रात करीब दो बजे भारत में भी भूकंप के झटके महससू किए गए।