मालदीव: राजधानी माले में भीषण आग से नौ भारतीय सहित 10 लोगों की मौत

माले: मालदीव की राजधानी माले की एक इमारत में भीषण आग लगने की खबर है। बताया जा रहा है कि इस दर्दनाक हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई, जिनमें नौ भारतीय शामिल हैं। इसके अलावा कई लोग बुरी तरह घायल हो गए हैं।
अधिकारियों ने बताया कि इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर स्थित कार गैराज में भीषण आग लग गई। मामले की जानकारी मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और करीब चार घंटे बाद आग पर काबू पाया गया। बताया जा रहा है कि जांच के दौरान ऊपरी मंजिल पर 10 लोगों के शव मिले, जिनमें नौ भारतीय और एक बांग्लादेशी है।
सात लोग मृत मिले, जबकि गंभीर रूप से झुलस गए दो लोगों को इंदिरा गांधी मेमोरियल अस्पताल ले जाया गया। दमकलकर्मियों को बाद में इमारत से दो और शव बरामद हुए। आग पर सुबह चार बजकर 34 मिनट पर काबू पाया गया। माले की आबादी 2,50,000 लाख है, जिसमें से आधे बांग्लादेश, भारत, नेपाल, पाकिस्तान और श्रीलंका से आए लोग हैं।