Uncategorizedउत्तराखण्ड

अब घर बैठे करें दाखिल खारिज के लिए आवेदन

देहरादून। नगर निगम देहरादून में बुधवार से दाखिल खारिज की प्रक्रिया ऑनलाइन हो गई है। मेयर सुनील उनियाल गामा व नगर आयुक्त मनुज गोयल ने बुधवार को नई सुविधा का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि सम्पत्ति के नामांतरण के लिए अब लोगों को निगम आने की जरूरत नहीं पड़ेगी। नगर निगम देहरादून द्वारा भवन कर अनुभाग को आधुनिकता से जोड़ते हुए नामान्तरण (म्युटेशन) प्रक्रिया को ई-म्युटेशन में परिवर्तित करने का कार्य शुरू कर दिया गया है, जिससे जहॉ एक ओर जनता को काफी सुविधा प्राप्त होगी तथा म्युटेशन कराने के लिए नगर निगम में जाने की आवष्यकता नहीं होगी वहीं दूसरी ओर नगर निगम कर्मचारियों को कार्य करने में भी सुगमता होगी। ई-म्युटेशन प्रक्रिया उपलब्ध कराने में नगर निगम देहरादून प्रदेश का प्रथम निकाय बन गया है।

नगर आयुक्त नगर निगम देहरादून मनुज गोयल ने बताया कि म्युटेशन की प्रक्रिया को ऑनलाइन करने के लिए बहुत ही आसान तरीके से आवेदन किया जा सकता है। इस ऑनलाइन माध्यम से न केवल संपत्ति कर जमा करवाया जा सकता है बल्कि नगर निगम से सम्बंधित जानकारी भी प्राप्त की जा सकती है तथा सम्बंधित शिकायत भी दर्ज सकती है ,इसके साथ ही देहरादून नगर निगम इस प्रकार की एप्लीकेशन का प्रयोग करने वाला प्रदेश का प्रथम निकाय बन गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button