Uncategorizedविदेश

यूक्रेन भी उतरा बेरहमी पर, तड़पते रूसी सैनिकों को मारी ताबड़तोड़ गोलियां

रूस-यूक्रेन के बीच छिड़ी जंग 43वें दिन भी जारी है। दोनों में से कोई देश झुकने के लिए तैयार नहीं है। यूक्रेन के मैरियूपोल में रूस ने खतरनाक तरीके से तबाही मचाई है। यहां के महापौर ने बताया कि शहर में अब तक 5000 लोगों की मौत हो चुकी है। महापौर वाडियम बोइचेंको ने बुधवार को बताया कि मारे गए लोगों में 210 बच्चे हैं। वहीं यूक्रेन पर हमले के लिए रूस को संयुक्त राष्ट्र की मानवाधिकार परिषद से निलंबित करने के संबंध में अमेरिका द्वारा प्रस्तावित कदम पर संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) में गुरुवार को मतदान होगा।

यूक्रेन उतरा बेरहमी परबूचा हत्याकांड का बदला लेने के लिए यूक्रेनी सैनिक भी बेरहमी पर उतर आए हैं। पश्चिमी कीव के एक गांव में पकड़े गए रूसी सैनिकों की बर्बरता से हत्या करते हुए वीडियो सामने आया है। न्यूयॉर्क टाइम्स ने इस वीडियो की पुष्टि की है। वीडियो में एक शख्स की आवाज सुनाई दे रही है, वह कहते सुनाई पड़ता है यह अभी भी जीवित है। इन लुटेरों को फिल्माओं। देखो, यह अभी भी जीवित है। यह सांस ले रहा है।

अमेरिकी रक्षा विभाग पेंटागन के प्रेस सचिव जॉन किर्बी ने बुधवार को दावा किया कि यूक्रेन रूस के खिलाफ युद्ध जीत सकता है। उन्होंने इसके पीछे पुतिन की चाल का असफल होना बताया है। उन्होंने कहा कि पुतिन एक भी रणनीतिक उद्देश्य में सफल नहीं हो सके हैं।

व्हाइट हाउस ने रूस पर नए प्रतिबंधों की घोषणा की, जिसमें रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की 2 बेटियों पर पहली बार व्यक्तिगत प्रतिबंध शामिल हैं। समाचार एजेंसी एएनआई ने इसकी जानकारी दी है। बताया जा रहा है कि इस प्रतिबंध के तहत वे दोनों अब अमेरिकी बैंक से या कंपनी से किसी भी तरह के लेन-देन नहीं कर पाएंगी।

रूस-यूक्रेन के बीच छिड़ी जंग 43वें दिन भी जारी है। दोनों में से कोई देश झुकने के लिए तैयार नहीं है। यूक्रेन के मैरियूपोल में रूस ने खतरनाक तरीके से तबाही मचाई है। यहां के महापौर ने बताया कि शहर में अब तक 5000 लोगों की मौत हो चुकी है। महापौर वाडियम बोइचेंको ने बुधवार को बताया कि मारे गए लोगों में 210 बच्चे हैं। वहीं यूक्रेन पर हमले के लिए रूस को संयुक्त राष्ट्र की मानवाधिकार परिषद से निलंबित करने के संबंध में अमेरिका द्वारा प्रस्तावित कदम पर संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) में गुरुवार को मतदान होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button