उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पद की दावेदारी को लेकर भाजपा में लॉबिंग, कैबिनेट मंत्री महाराज और सुबोध उनियाल दिल्ली पहुंचे

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पद की दावेदारी को लेकर भाजपा में लॉबिंग, कैबिनेट मंत्री महाराज और सुबोध उनियाल दिल्ली पहुंचे

मुख्यमंत्री पद की दावेदारी को लेकर भाजपा में चल रही लॉबिंग के बीच शनिवार को कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल भी दिल्ली पहुंच गए हैं। चर्चा है कि वह पार्टी के शीर्ष नेताओं से भी मुलाकात कर सकते हैं। उधर, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज पहले से ही दिल्ली में हैं। 

नरेंद्र नगर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीते कैबिनेट मंत्री सुुबोध उनियाल दिल्ली रवाना हुए हैं। पार्टी के कई वरिष्ठ नेता दिल्ली की दौड़ लगा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री पद की दावेदारी को लेकर शीर्ष नेेताओं से संपर्क कर लॉबिंग की जा रही है। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज दिल्ली में है। उन्होंने कुछ नेताओं के साथ मुलाकात भी है। अब सुबोध उनियाल भी पार्टी के शीर्ष नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं। 

editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *