विस उपचुनाव 2022: में BJP ने जीतीं सात में से चार सीटें; महाराष्ट्र, तेलंगाना और बिहार के मोकामा नहीं खिला कमल

नई दिल्ली: छह राज्यों में सात सीटों के लिए हुए विधानसभा उपचुनाव में चार में भाजपा को जीत मिली है। मतगणना रविवार को हुई। हरियाणा के आदमपुर में पहली बार कमल खिला है। पहले यह सीट कांग्रेस के तत्कालीन विधायक कुलदीप बिश्नोई को पास थी। भाजपा में शामिल होने के बाद उन्होंने विस सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। यहां पर उनके बेटे भव्य ने भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था।
चार सीटों पर भाजपा को जीत
लखीमपुर खीरी में गोला गोकर्णनाथ सीट पर भाजपा के अमन गिरी ने सपा के विनय तिवारी को 34,000 से अधिक मतों से हराया है। अंतर में अमन ने अपने पिता अरविंद गिरी (दिवंगत) का रिकार्ड भी तोड़ दिया है। 2022 में अरविंद ने सपा के ही विनय तिवारी को 29,000 से अधिक वोटों से मात दी थी। गोपालगंज में भाजपा ने तो मोकामा में राजद ने जीत हासिल की है। मोकामा में अनंत सिंह पिछला विधानसभा चुनाव (2020) राजद के टिकट पर जीते थे। आपराधिक मामलों में सजा मिलने के कारण उनकी विस सदस्यता रद हो गई थी। उपचुनाव में पत्नी नीलम देवी को राजद ने टिकट दिया था। वह विजयी हुईं। अनंत करीब 36 हजार वोटों के अंतर से जीते थे, लेकिन इस बार उनकी पत्नी 17 हजार से कम वोटों के अंतर से जीती हैं।
अंधेरी ईस्ट में शिवसेना को जीत
गोपालगंज में भाजपा के सुभाष सिंह के निधन से बाद उपचुनाव हुआ था। उनके निधन के बाद उपचुनाव में पत्नी कुसुम देवी जीतीं। 2005, 2010 और 2020 के चुनाव में जदयू की भाजपा की दोस्ती थी। 2015 में जदयू ने राजद का समर्थन दिया था। फिर भी भाजपा जीती थी। इसलिए दोनों क्षेत्रों में दलों के अलावा प्रत्याशियों का अपना प्रभाव रहा है। यह उपचुनाव में भी परिलक्षित हुआ है। महाराष्ट्र की अंधेरी ईस्ट में पिछली बार शिवसेना के रमेश लातके जीते थे, इस बार उनकी पत्नी ऋतुजा ने शिवसेना (उद्धव गुट) के टिकट पर जीत हासिल की है। ओडिशा की धामनगर विधानसभा सीट पर भाजपा ने जीत हासिल की है। भाजपा ने यहां से दिवंगत विधायक बिष्णु चरण सेठी के बेटे सूर्यबंशी सूरज टिकट दिया था। सूरज ने बीजद के अबंती दास को हराकर भाजपा की सीट कायम रखी है। तेलंगाना की मुनुगोड़े सीट पर टीआरएस उम्मीदवार ने भाजपा प्रत्याशी हराकर जीत हासिल की। पहले यहां कांग्रेस का कब्जा था।
उपचुनाव परिणाम
राज्य | सीट | जीत | पिछले विजेता |
बिहार | मोकामा | नीलम देवी (राजद) | अनंत सिंह (राजद)By-Election Results: गोला गोकर्णनाथ, गोपालगंज व आदमपुर सीट पर जीती BJP, अंधेरी पूर्व में शिवसेना का परचमयह भी पढ़ें |
बिहार | गोपालगंज | कुसुम देवी (भाजपा) | सुभाष सिंह (भाजपा) |
हरियाणा | आदमपुर | भव्य बिश्नोई (भाजपा) | कुलदीप बिश्नोई (कांग्रेस) |
उप्र | गोला गोकर्णनाथ | अमन गिरी (भाजपा) | अरविंद गिरी (भाजपा) |
तेलंगाना | मुनुगोड़े | कुसुकुंतला प्रभाकर रेड्डी (टीआरएस) | कोमातीरेड्डी राजगोपाल रेड्डी (कांग्रेस) |
महाराष्ट्र | अंधेरी ईस्ट (मुंबई) | ऋतुजा लातके (शिवसेना – उद्धव गुट) | रमेश लातके (शिवसेना) |
ओडिशा | धामनगर | सूर्यबंशी सूरज (भाजपा) | बिष्णु चरण सेठी (भाजपा) |
कहां कितना हुआ था मतदान
सीट मतदान | प्रतिशत |
मोकामा | 53.45 |
गोपालगंज | 51.48 |
आदमपुर | 76.00 |
गोला गोकर्णनाथ | 57.35 |
मुनुगोड़े | 77.55 |
अंधेरी ईस्ट (मुंबई) | 31.74 |
धामनगर | 66.63 |