उत्तराखण्डराजनीति

उत्तराखंड में कांग्रेस की बन सकती है सरकार, एग्जिट पोल का अनुमान, पढ़ें पल-पल का अपडेट

चुनाव परिणाम से पहले उत्तराखंड में एग्जिट पोल पर सभी की नजर है। सियासी दलों के दिग्गजों से लेकर जनता को भी इसका इंतजार है। नेताओं की मेहनत का नजीता दस मार्च को आएगा। कौन जीतेगा कौन हारेगा, किसे मिलेगी कुर्सी और कौन बचा पाएगा अपना सियासी रसूख। ऐसे सवालों के जवाब काफी हद तक एग्जिट पोल की दहलीज पर आकर आज विराम ले लेंगे। इस बार हुए विधानसभा चुनावों में प्रदेश में सियासत के नए रूप भी देखने को मिले। सीधी टक्कर तो भाजपा और कांग्रेस में है, लेकिन इस बार निर्दलीयों की भूमिका भी अहम हो सकती है। उधर, आम आदमी पार्टी ने भी अपनी सियासी दाल में तड़का लगाने की पूरी कोशिश की है।

 यहां जानिए उत्तराखंड के एग्जिट पोल का पल-पल का अपडेट

लाइव अपडेट

07:39 AM, 07-MAR-2022

आजतक- इंडिया टुडे एक्सिस का अनुमान

  • भाजपा को सीटें: 36-46
  • कांग्रेस- 20-30
  • आप(आम आदमी पार्टी) को सीटें: 2-4
  • अन्य को सीटें:  2-5

रिपब्लिक-टीवी का अनुमान

  • भाजपा को सीटें: 29-34
  • कांग्रेस को सीटें: 33-38
  • बसपा को सीटें: 1-3
  • अन्य को सीटें: 1-3

07:18 AM, 07-MAR-2022

इंडिया टीवी/सीएनएक्स का अनुमान

  • भाजपा को सीटें:  35-43
  • कांग्रेस को सीटें: 24-32
  • आप को सीटें: 0
  • अन्य को सीटें:  2-4

07:04 AM, 07-MAR-2022

न्यूज24-चाणक्य के मुताबिक दलों को सीटें

  • भाजपा को 43 सीटें 
  • कांग्रेस को 24 सीटें 
  • अन्य को 3 सीटें

न्यूज24-चाणक्य के मुताबिक मतदाताओं ने इन मुद्दों पर दिया वोट

  • 34 फीसदी मतदाताओं ने पार्टी और उम्मीदवार को देखकर वोट दिया।
  • 22 फीसदी मतदाताओं ने विकास के मुद्दे पर वोट दिया। 
  • 13 फीसदी मतदाताओं ने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर वोट दिया। 
  • क्या आप राज्य में सरकार बदलना चाहते हैं? इस मुद्दे पर 52% लोगों ने इनकार किया। जबकि 41% लोगों ने समर्थन किया।

06:59 AM, 07-MAR-2022

जी न्यूज के अनुमान के मुताबिक

  • भाजपा को 26 से 30 सीटें
  • कांग्रेस को 35 से 40 सीटें
  • बसपा को 2 से 3 सीटें
  • अन्य को 1 से 3 सीटें

06:57 AM, 07-MAR-2022

टीवी-9 भारतवर्ष के अनुमान के मुताबिक दलों को सीटें

  • भाजपा को 31-33 सीटें
  • कांग्रेस को 33-35 सीटें
  • आम आदमी पार्टी को 0-3 सीटें
  • अन्य को 0-2 सीटें

06:55 AM, 07-MAR-2022

NEWS X Exit poll के अनुमान के मुताबिक सीटें

  • भाजपा को 31-33 सीटें
  • कांग्रेस को 33-35 सीटें
  • आप(आम आदमी पार्टी)-0-3 सीटें
  • अन्य को 0-2 सीटें

06:53 AM, 07-MAR-2022

देशबन्धु के अनुमान के मुताबिक दलों को सीटें

  • भाजपा को 22-28 सीटें
  • कांग्रेस को 40-46 सीटें
  • आप(आम आदमी पार्टी) 0-2 सीटें
  • अन्य को 0-2 सीटें

06:51 AM, 07-MAR-2022

इंडिया न्यूज-जन की बात के मुताबिक राजनीतिक दलों को सीटें

  • भाजपा को 32-41 सीटें
  • कांग्रेस को 27-35 सीटें
  • बसपा को 01 सीट
  • आप(आम आदमी पार्टी) को 01 सीट
  • अन्य को 03 सीटें

06:44 AM, 07-MAR-2022

एबीपी सी-वोटर के अनुमान के मुताबिक वोट प्रतिशत

  • उत्तराखंड में भाजपा को  41 प्रतिशत वोट का अनुमान
  • उत्तराखंड में कांग्रेस को 39 प्रतिशत वोट का अनुमान
  • आम आदमी पार्टी को नौ प्रतिशत वोट का अनुमान
  • निर्दलीयों को 11 प्रतिशत वोट का अनुमान

06:42 AM, 07-MAR-2022

एबीपी सी-वोटर के अनुमान के मुताबिक सीटों का आंकड़ा

  • भाजपा को 26-32 सीटें
  • कांग्रेस को 32-38 सीटें
  • आम आदमी पार्टी को 0-2 सीटें
  • निर्दलीय को 3-7 सीटें

06:39 AM, 07-MAR-2022

Times Now-VETO के अनुमान के मुताबिक सीटों का आंकड़ा

उत्तराखंड – 70 सीट

  • भाजपा को 37 सीटें
  • कांग्रेस को 31 सीटें
  • आप(आम आदमी पार्टी) को 1 सीटें
  • अन्य को 1 सीटें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button