Uncategorizedउत्तराखण्डदेशराजनीतिराष्ट्रीय

उत्तराखंड में स्कूल से लेकर राज्यपाल व सीएम समेत लोगों ने सुनी पीएम के मन की बात

देहरादून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 100वां संस्करण आज रविवार को प्रसारित हुआ। पीएम के मन की बात को उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत करीब दस लाख लोगों ने सुना। स्कूली छात्रों व आम जनता में भी मन की बात सुनने को लेकर उत्साह नजर आया।  चौखुटिया में महिलाओं ने गेहूं की कटाई व मढ़ाई करते हुए खेतों में पीएम की मन की बात सुना। वहीं, यमुनोत्री धाम से लगे मां यमुना के मायके खरशालीगांव में स्थित मां यमुना मंदिर परिसर में मन की बात कार्यक्रम आयोजित किया गया।  जिसमें स्थानीय लोगों के साथ साथ चारधाम यात्रा पर यमुनोत्री धाम आए श्रद्धालुओं ने भी मन की बात सुनी।

सीएम धामी ने कहा कि पीएम मोदी के मन की बात केवल मन की बात ही नहीं है। यह जन जन की बात है। इससे लोगों का उत्साह बढ़ा है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि तीन अक्तूबर 2014 को मन की बात कार्यक्रम शुरू हुआ था। आज इस ऐतिहासिक कार्यक्रम को समाज के प्रत्येक वर्ग, प्रतिष्ठित व्यक्तियों, शीर्ष धर्माचार्यों व चर्चित हस्तियों के साथ ऐतिहासिक एवं व्यापक बनाया।

इन्होंने यहां सुनी मन की बात

सीएम व मंत्री
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नैनीताल मंडल में, रेखा आर्य सोमेश्वर के मच्खाली मंडल में, सौरभ बहुगुणा शक्तिफार्म में, गणेश जोशी कैंप ऑफिस में, सुबोध उनियाल मुनि की रेती में व प्रेमचंद अग्रवाल छिद्दरवाला क्षेत्र में।

सांसद
अजय भट्ट जसपुर में, डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ऋषिकुल में, अजय टम्टा अल्मोड़ा ग्रामीण में, तीरथ सिंह रावत कोटद्वार में, माला राजलक्ष्मी शाह भटवाड़ी में, डॉ. कल्पना सैनी नारसन में।

अन्य बड़े नेता
पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी शंकरपुर में, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी कोटद्वार में, पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत बालावाला में, महेंद्र भट्ट प्रदेश अध्यक्ष माणा गांव में, प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार हरकी पौड़ी, महेंद्र पांडे, राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी नैनीताल मंडल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत लामाचौड़, मदन कौशिक हर की पौड़ी व पूर्व कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह बिष्ट भीमताल में।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button