उत्तराखण्ड

अपनी कैबिनेट के साथ परेड ग्राउंड में शपथ लेंगे पुष्‍कर सिंह धामी, पीएम मोदी भी होंगे शामिल

12वें सीएम पुष्कर सिंह धामी होंगे। बुधवार को वह अपनी कैबिनेट के साथ परेड ग्राउंड में शपथ लेंगे। वहीं मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देहरादून कचहरी स्थित शहीद स्मारक जाएंगे। यहां वह बलिदान देने वाले राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

  • 12:01 PM, 2022-03-22T12:03:38शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहेंगेपुष्कर सिंह धामी बुधवार दोपहर 2.30 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहेंगे। भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया है कि शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित कई केंद्रीय नेता उपस्थित रहेंगे। शपथ ग्रहण समारोह के लिए परेड ग्राउंड में तैयारियां चल रही हैं।
  • 11:27 AM, 2022-03-22T12:03:38झंडा मेला में देश-विदेश से लाखों की संख्या में श्रद्धालु जुटेप्रेम, सद्भाव और आस्था का प्रतीक देहरादून का ऐतिहासिक झंडा मेला 90 फीट ऊंचे श्रीझंडे जी के आरोहण के साथ शुरू हो जाएगा। इसमें देश-विदेश से लाखों की संख्या में श्रद्धालु जुट रहे हैं। वहीं सज्जादानशीन श्रीमहंत देवेंद्र दास महाराज ने श्रद्धालुओं से कोविड गाइडलाइन का अनुपालन करते हुए कार्यक्रम में प्रतिभाग की अपील की है। दरबार साहिब में मंगलवार को सुबह सात बजे पूजा-अर्चना के बाद पुराने श्रीझंडे जी को उतारा गया। इसके बाद नए श्रीझंडे जी को गंगाजल और पंचगव्य से स्नान कराया गया। पूजा-अर्चना के बाद अरदास की गई। 
  • 11:26 AM, 2022-03-22T12:03:38धामी ने शहीदों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दीमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में कचहरी स्थित शहीद स्मारक में शहीदों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उनके साथ में विधायक खजान दास और विधायक विनोद चमोली भी मौजूद रह
  • 11:14 AM, 2022-03-22T12:03:38जनरल बिपिन रावत को पद्म विभूषण मिलने पर धामी ने प्रदेशवासियों को दी बधाईदेश के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत जी को पद्म विभूषण (मरणोपरांत) से सम्‍मानित किया गया है। यह सम्‍मान उनकी बेटियों ने राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद से प्राप्‍त किया। इस पर कार्यवाहक मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने कहा है कि मां भारती के वीर सपूत और उत्तराखंड के गौरव जनरल बिपिन रावत जी को ‘पद्म विभूषण’(मरणोपरांत) से अलंकृत किए जाने पर सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई। जनरल बिपिन रावत जी वो प्रेरणा पुंज हैं, जिनका जीवन सदैव हमारा मार्गदर्शन करता रहेगा।
  • 11:02 AM, 2022-03-22T12:03:38तापमान में तेजी से बढ़ोतरी की संभावनाआने वाले 24 घंटे में प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान में चार से छह डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोत्तरी की संभावना है। वहीं उत्‍तराखंड के अधिकतर इलाकों में मंगलवार को मौसम साफ बना हुआ है।
  • 10:55 AM, 2022-03-22T12:03:38कल दोपहर 3:30 बजे धामी लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथउत्तराखंड के मनोनीत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल दोपहर 3:30 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे, उनके साथ कैबिनेट को भी शपथ दिलाई जाएगी। शपथ ग्रहण समारोह देहरादून के परेड ग्राउंड में होगा।वहीं मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देहरादून कचहरी स्थित शहीद स्मारक जाएंगे। यहां वह बलिदान देने वाले राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित  करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button