Uncategorizedदेश

महान क्रांतिकारी सरदार भगत सिंह की आज 115वीं जयंती, PM मोदी बोले- ‘हमें बहुत प्रेरित करता है उनका साहस’

देश की आजादी में अहम भूमिका निभाने वाले महान क्रांतिकारी शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह की आज 115वीं जयंती हैं। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने शहीद-ए-आजम भगत सिंह को याद किया है। पीएम मोदी ने भगत सिंह से जुड़ा एक वीडियो शेयर कर उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा कि मैं शहीद भगत सिंह को उनकी जयंती पर नमन करता हूं। उनका साहस हमें बहुत प्रेरित करता है। हम अपने राष्ट्र के लिए उनके दृष्टिकोण को साकार करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हैं।

शहीद-ए-आजम भगत सिंह का जन्म 28 सितंबर 1907 को पाकिस्तान के पंजाब में स्थित लयालपुर के बांगा गांव के एक सिख परिवार में हुआ था। भगत सिंह को जब फांसी दी गई थी, तो उनकी उम्र महज 23 वर्ष थी। उनकी शहादत के बाद देशवासियों ने आजादी की लड़ाई में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button