Uncategorizedउत्तराखण्डराजनीति

उत्तराखंड के गणेश जोशी के खिलाफ कांग्रेस ने खोला मोर्चा, मंत्री का पुतला दहन कर जताया विरोध

देहरादून : भाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी पर कांग्रेस ने निंदा की। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार में वरिष्ठ मंत्री गणेश जोशी ने कांग्रेस के राष्ट्रीय नेताओं पर अमर्यादित टिप्पणी की है, जिसकी वह निंदा करते हैं। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि सत्ता के मद में चूर भाजपा नेताओं की एक महिला के प्रति की गई, इस प्रकार की अभद्र भाषा से बीजेपी का दोगला स्तर उजागर होता है। वहीं प्रदेश महिला कांग्रेस ने मंत्री गणेश जोशी का पुतला फूंककर विरोध जताया। शनिवार को प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का पुतला फूंका। राजधानी देहरादून के एस्लेहॉल चौक में कांग्रेस महिला कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मंत्री का पुतला दहन कर रोष जताया गया।

महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार के मंत्री गणेश जोशी एक सैनिक पृष्ठभूमि के व्यक्ति हैं जिनसे यह अपेक्षा कतई नहीं की जा सकती है कि वे एक महिला का अपमान करें। उन्होंने कहा देश की सेवा और भारतीय राजनीति में गांधी परिवार का लंबा इतिहास है।

महिला कांग्रेस उत्तराखंड की प्रदेश उपाध्यक्ष कमलेश रमन ने कहा कि कांग्रेस पार्टी एवं देश के लिए सोनिया गांधी का समर्पण अनुकरणीय है। उनके परिवार ने देश की आजादी से लेकर आज तक हमेशा आगे बढ़कर देश के लिए अपनी सर्वाेच्च कुर्बानी दी है। उन्होंने  कैबिनेट मंत्री द्वारा की गई अभद्र टिप्पणी को सम्पूर्ण महिला जाति का अपमान बताया है। कहा कि भाजपा के कैबिनेट मंत्री अकेले नेता नहीं हैं जिन्होंने महिलाओं का अपमान किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button